करनाल7अगस्त26*बीरू हत्याकांड के 2 बदमाश एनकाउंटर में ढेर: करनाल SP ने पत्नी से मांगे थे 10 घंटे,
पुलिस ने मार गिराया; भाऊ गैंग ने ली थी जिम्मेदारी*
करनाल से विजय की रिपोर्ट यूपीआजतक
करनाल में बीरू वाल्मीकि हत्याकांड के 27 घंटे बाद ही पुलिस ने दोनों बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। घोघड़ीपुर नहर के पास देर रात करीब 12 बजे पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने टीम को देखते ही कई राउंड फायर किए।
जवाबी कार्रवाई में दोनों को गोली लगी। पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मारे गए बदमाशों की पहचान हर्ष (24) निवासी नीलोखेड़ी और बीरबल (29) निवासी गांव मटरवा खेड़ी, कैथल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने ही बीरू वाल्मीकि की बुधवार रात को सिर में गोली कर उसकी हत्या की थी
More Stories
शामली 21 सितम्बर 26*भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सहारनपुर आगमन को लेकर भाजपा नेताओं ने गांव-गांव किया जनसंपर्क
मथुरा 21 सितंबर 26* थाना कोसीकलां पर पंजीकृत अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 21 सितंबर 26* मारपीट व जानलेवा हमले के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*