March 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

प्रयागराज06फरवरी*संघ प्रमुख का जाति विशेष पर टिप्पणी संविधान विरोधी पिंटू चौबे

प्रयागराज06फरवरी*संघ प्रमुख का जाति विशेष पर टिप्पणी संविधान विरोधी पिंटू चौबे

प्रयागराज06फरवरी*संघ प्रमुख का जाति विशेष पर टिप्पणी संविधान विरोधी पिंटू चौबे

कोरांव प्रयागराज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के द्वारा एक कार्यक्रम में दिए गए जाति विशेष पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर जाति विशेष के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है जिसके फलस्वरुप लोग गली कूचे चौराहे पर अपने अपने ढंग से विरोध दर्शा रहे हैं इसी क्रम में नगर पंचायत कोरांव में अरुण कुमार चतुर्वेदी उर्फ पिंटू चौबे जिला पंचायत सदस्य प्रयागराज ने संघ प्रमुख के बयान को लेकर कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जिस प्रकार से कुछ जाति विशेष के लोगों को खुश करने के लिए ब्राह्मण समाज पर गैरजिम्मेदाराना बयान दिया है उससे यह साफ स्पष्ट होता है कि मोहन भागवत भी अंग्रेजों के नक्शे कदम पर चलने का कार्य कर रहे हैं जैसे अंग्रेजों ने फूट डालो और राज करो का तरीका अपनाया था ठीक उसी प्रकार संघ प्रमुख भी वही कार्य कर रहे है।
जबकि जाति प्रमाण पत्र संविधान के अंतर्गत तहसीलों से सक्षम अधिकारी के द्वारा जारी किया जाता है न की किसी जाति विशेष के द्वारा इसके बावजूद इस तरह का बयान सार्वजनिक रूप से देना संविधान के विरुद्ध है पिंटू चौबे ने चेतावनी देते हुए कहा की अगर संघ प्रमुख अपने बयान को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी नही मांगते है तो मोहन भागवत का पुतला फूक विरोध दर्ज कराते हुए बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
उक्त मौके पर उपस्थित चर्चित किसान नेता राजेश पांडे ने संघ प्रमुख के बचकाना बयान पर कड़ी निंदा करते हुए बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस दोनों संगठनों का कार्य हमेशा से धार्मिक और जातीय उन्माद को बढ़ावा देने का रहा है और इनके लोग धर्म के नाम पर जाति के नाम पर भाषा के नाम पर जनता को बाटने और लड़ाने का कार्य किया है लेकिन देश की जनता जागरुक हो कर संविधान पर भरोसा जता रही है और ऐसे लोगों के राजनैतिक मंसूबों को कभी कामयाब नही होने देगी निश्चित रूप होने वाली 2024के लोकसभा चुनाव मे भाजपा को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी।

Taza Khabar