बागपत06फरवरी*10 फरवरी को परीक्षा पर जीत का रहस्य बताएंगे डॉ राम करण शर्मा व एक्सपर्ट्स
10 फरवरी को होगा ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन
बागपत। जहां आजकल विद्यार्थियों के बीच परीक्षा आते ही एक तनाव की स्थिति देखने को मिलती है, वहीं विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने के लिए एक्सपर्ट्स भी लगातार ऑनलाइन माध्यमों से संगोष्ठी कर युवाओं को मार्गदर्शन दे रहे है। इसी क्रम में जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत और नेहरू युवा केन्द्र बागपत के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 10 फरवरी को शाम 6 बजे एक ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के एक्सपर्ट्स आकार युवा विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे और उनको परीक्षा पर जीत के रहस्य बताएंगे। कार्यक्रम में वक्ताओं में जनता वैदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ जयकुमार सरोहा, नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी, अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ राम करण शर्मा पीएचडी, दिगंबर जैन कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ नीरज राणा, वरिष्ठ कैरियर काउंसलर डॉ प्रियंका शर्मा पीएचडी, जिला अस्पताल से साइकेट्री के परामर्शदाता डॉ अजय कुमार और चिकित्सा अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत आदि रहेंगे। वहीं संयोजन में डॉ प्रताप चौधरी, डॉ मनोज कुमार और नेहरू युवा केन्द्र से अमन कुमार आदि रहेंगे। युवाओं के लिए आयोजित किए जा रहे इस विशेष संगोष्ठी कार्यक्रम का संचालन डॉ राम करण शर्मा करेंगे। इस सत्र में लोग जूम लिंक 939 8353 9278 पर जुड़ सकेंगे।

More Stories
भागलपुर25जुलाई26*छात्र का हुजूम उतरे सड़क पर छात्रों ने मचाया बवाल,कई वाहनों को किया तोड़फोड़,
लखनऊ25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🔳 दोपहर_समाचार 🔳*