रोहतास20जनवरी*सूरत के जौहरी ने बनाई पीएम नरेंद्र मोदी की सोने की मूर्ति, वजन 156 ग्राम, बताई यह वजह
सूरत शहर के एक जौहरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोने की मूर्ति बनाई है। 18 कैरेट सोने से बनी इस मूर्ति का वजन 156 ग्राम है। जौहरी ने यह मूर्ति हाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत के उपलक्ष में बनाई है।
मूर्ति का वजन 156 ग्राम ही क्यों रखा?
बसंत बोहरा ज्वैलरी बनाने वाली कंपनी राधिका चेन्स के मालिक हैं। वह बताते हैं, ‘पिछले साल दिसंबर में हुए चुनावों में भाजपा ने 182 में से 156 सीटों पर जीत हासिल की, इसलिए प्रधानमंत्री की सोने की मूर्ति का वजन 156 ग्राम रखा गया है।’ यह मूर्ति अब जनता के बीच भी चर्चा का विषय बन गई है और कई लोग इसे खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। हालांकि, जौहरी ने अभी इसे बेचने का फैसला नहीं किया है।
रोहतास से इमरान अली न्यूज़ यूपी आजतक ✍🏻
More Stories
पूर्णिया बिहार 22 सितंबर26 *पूर्णिया में पुलिस को बड़ी सफलता – बनमनखी लूटकांड का 24 घंटे में उद्भेदन,
मथुरा 22सितम्बर 26*अग्रसेन जयंती शोभायात्रा के लिए 18 राजकुमारों का चयन,101 आवेदनों में से लकी ड्रा के जरिए हुआ चयन,
सुल्तानपुर 22 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुल्तानपुर की कुछ महत्वपूर्ण खबरें