पटना बिहार20जनवरी*जातीय जनगणना: उच्चतम न्यायालय ने किया याचिकाओं पर सुनवाई से इनकार, आगे के लिए दिया ये निर्देश
Patna: बिहार में इस समय जाति आधारित गणना हो रही हैं. इसको लेकर विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर हमला बोल रहा है. इसी बीच राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने के लिए उच्चतम न्यायालय ने याचिका दायर की गई थी. इसको लेकर अब उच्चतम न्यायालय ने सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई से इनकार कर दिया है.
अदालत ने कही ये बात
इस याचिकाओं को लेकर न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की पीठ ने कहा कि इसमें कोई भी आधार नहीं है, इस वजह से इन्हें खारिज किया जाता है. इसके अलावा पीठ ने ये भी छूट दी है कि याचिकाकर्ता इसको लेकर उच्च न्यायालय का रुख कर सकते हैं.
इसको लेकर कोर्ट ने कहा, ‘तो यह लोकप्रियता हासिल करने के इरादे से दाखिल याचिका है। हम कैसे यह निर्देश जारी कर सकते हैं कि किस जाति को कितना आरक्षण दिया जाना चाहिए। माफ कीजिए, हम ऐसे निर्देश जारी नहीं कर सकते और इन याचिकाओं पर सुनवाई नहीं कर सकते। रोहतास से इमरान अली न्यूज़ यूपी आजतक ✍🏻

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*