पंजाब 19 जनवरी *तलवार की नोक पर लूट करने वाले दो आरोपी काबू
अबोहर, 19 जनवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी परमजीत कुमार, एएसआई सर्बजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने तलवार की नोक पर मोबाईल छीनने व लूटपाट करने वाले दो आरोपी प्रेम कुमार त्रिलोक फुलवाड़े वासी ईदगाह बस्ती गली नं. 4 अबोहर व संदीप सिंह कल्याणे पुत्र काका सिंह वासी किलियांवाली लिंक रोड अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नं. 17.1.23, भांदस की धारा 392 आईपीसी के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को आज न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। थाना प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि शहर में लूटपाट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाये गये हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पुलिस का सहयोग करें।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व पकड़े गए आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 22 सितंबर26 *पूर्णिया में पुलिस को बड़ी सफलता – बनमनखी लूटकांड का 24 घंटे में उद्भेदन,
मथुरा 22सितम्बर 26*अग्रसेन जयंती शोभायात्रा के लिए 18 राजकुमारों का चयन,101 आवेदनों में से लकी ड्रा के जरिए हुआ चयन,
सुल्तानपुर 22 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुल्तानपुर की कुछ महत्वपूर्ण खबरें