पंजाब 27 दिसम्बर *लूटपाट करने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : एसएसपी भूपिंद्र सिंह
महिला के गले से लोकेट छीनने वाला एक काबू, दूसरा फरार
अबोहर, 27 दिसंबर (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह व डीएसपी बल्लुआना देहाती विभोर शर्मा ने बताया कि इलाके में लूटपाट, छीना झपटी व नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने इलाका वासियों से अपील की है कि हो सके तो अपने घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवायें। यदि आपके इलाके में कोई नशे या लूटपाट का काम करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने बताया कि राजस्थान से आकर गांव बहाववाला में लूटपाट करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने महिला के गले से लाकेट छीनने वाले दो आरोपियों में एक आरोपी गुरप्रीत सिंह पुत्र मिट्ठु सिंह वासी संतपुरा थाना संगरिया, जिला हनुमानगढ़ को पुलिस ने काबू किया है। दूसरा आरोपी बलजिंद्र सिंह पुत्र जीत सिंह अभी फरार बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।
गौरतलब है कि थाना बहाववाला पुलिस ने शाम लाल पुत्र भागीरथ वासी भागसर के बयानों के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नं. 133, 24.12.22 भांदस की धारा 379बी, 454, आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। शाम लाल का आरोप था कि गुरप्रीत सिंह पुत्र मिट्ठु सिंह वासी संतपुरा थाना संगरिया, जिला हनुमानगढ़ व बलजिंद्र सिंह पुत्र जीत सिंह उसकी माता चावली के गले से लॉकेट छीनकर फरार हो गये थे।
फोटो:6, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*काशी का विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप: नाटी इमली में जब गले मिले चारों भाई, भाव-विभोर हो उठी धर्मनगरी
*देहरादून22 अक्टूबर 2026*उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में आज हुए फैसले*
लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें