पंजाब 27 दिसम्बर *5 किलो पोस्त आरोपी को जेल भेजा
अबोहर, 27 दिसंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, सीतोगुन्नो के प्रभारी लखविंद्र सिंह, एएसआई जगराज सिंह दौराने गश्त बिश्रपुरा की तरफ जा रहे थे कि सामने से राजस्थान की ओर से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उससे 5 किलो पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सतपाल पुत्र राम स्वरूप वासी सुखचैन तहसील सीतो जिला फाजिल्का के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना बहाववाला में मामला दर्ज कर न्यायाधीश राजन अनेजा की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे जेल भेज देने के आदेश पारित किये।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हरिद्वार30अगस्त26*2027 में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का दावा, अमन गर्ग ने की जनता से अपील
लखनऊ 30अगस्त 26* आईएएस दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफ़ा दे दिया है,अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*