औरैया21दिसम्बर*प्रधानों ने मानदेय बढ़ाने व राजस्व निधि कटौती एवं अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए किया धरना प्रदर्शन,
जिला मुख्यालय पर अखिल भारतीय प्रधान संघ संगठन ने किया अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन।
औरैया/जनपथ स्थित ककोर मुख्यालय पर जिलेभर के प्रधान धरने पर बैठ गए तथा जमकर नारेबाजी की हम प्रधानों की मांग पूरी करो,या फिर कुर्सी खाली करो,शासन को पूरी तरीके से प्रधानों की मांगों को संज्ञान में लें।
प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रधानों ने मानदेय बढ़ाने, राजस्व निधि बढ़ाने,समेत विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में प्रधान संघ के पदाधिकारियों व प्रधानों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सोते हुए मांग की है कि हम प्रधानों की 80% निधि को काट दिया गया है जिसको बढ़ाने की हम सभी प्रधान मांग कर रहे हैं और आगे कहा हम सभी प्रधान जनता के द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि हैं। लेकिन वह सब नाम के हैं इसमें सरकार ने इतना बोझ ग्राम पंचायतों के प्रधानों के ऊपर डाला जिसमे समूह कंप्यूटर पंचायत सहायक, शौचालय केयरटेकर, प्रधान खुद का अपना वेतन, बिजली बिल आदि चीजों को जोड़ दिया गया है क्योंकि एक तरफ जनता विकास की बात कर रही है ।दूसरी तरफ जो निधि आती है उसी से सभी इन कर्मचारियों का भी भुगतान करना पड़ता है शासन द्वारा निधि भी बहुत कम आ रही है और हम सभी प्रधानों को इन समस्याओं को लगातार सामना करना पड़ रहा है। लेकिन सरकार लगातार दावे कर रही है। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास यह सब बातें सिर्फ झूठी साबित हो रही है। प्रधान संघ द्वारा प्रधानों का मानदेय बढ़ाने के साथ अन्य समस्याओं एवं मांगों को जल्द पूरा कराने की जिला प्रशासन से मांग की गई और जल्द समस्याओं का निराकरण ना होने पर इसके खिलाफ आंदोलन आत्मक कदम उठाने की भी चेतावनी दी गई। औरैया से राम जी पोरवाल की रिपोर्ट

More Stories
बांदा 9 अगस्त 26*निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्ष आमने-सामने, मारपीट का आरोप*
मथुरा 9 अगस्त26 सरकारी विद्युत खम्भो से तार चोरी करने वाले पांच अभियुक्तगण को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार*
मथुरा 9 अगस्त 26 गैर कानूनी गतिविधि और कोई भी नई परंपरा शुरू करने पर पूरी तरह से रोक (माननीय उच्चतम न्यायालय)*