इटावा21दिसम्बर*इकदिल में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, वालीवाल मैच का उद्घाटन अनवर वारसी ने किया,
वालीवाल का फाइनल मैच राजपूत क्लब इकदिल ने जीता,* इकदिल, इटावा- नेहरू युवा केन्द्र इटावा के तत्वावधान में नेहरू युवा मण्डल इकदिल के द्वारा रामलीला मैदान इकदिल में ब्लाक स्तरीय वालीवाल प्रतियोगिता, कबड्डी, खो-खो, दौड़ प्रतियोगिता, लम्बी कूद, ऊँची कूद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया l वालीवाल का फाइनल मैच राजपूत क्लब इकदिल व जेड वालीवाल क्लब इकदिल के बीच हुआ जिसमें राजपूत क्लब इकदिल ने मैच जीता l कबड्डी प्रतियोगिता इटावा क्लब व खेरापती क्लब इकदिल के बीच हुई जिसमें इटावा क्लब ने जीत दर्ज की l 200 मीटर दौड़ में दीपाली ने प्रथम, पायल ने द्वितीय व सीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l खो खो प्रतियोगिता में आदर्श स्कूल, शिखा पब्लिक स्कूल व उच्च प्राथमिक स्कूल की टीमों ने भाग लिया l जिसमें उच्च प्राथमिक स्कूल की टीम ने जीत दर्ज की l कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुमन वर्मा (प्र.अ. उच्च प्राथमिक विध्यालय इकदिल) ने की l नेहरू युवा केंद्र इटावा के जिला युवा अधिकारी अनवर वारसी ने वालीवाल मैच का फीता काटकर उद्घाटन किया l नेहरू युवा मंडल इकदिल के अध्यक्ष/ कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुशील सम्राट ने सभी अतिथियों का स्वागत किया l विजेताओं को पुरुस्कार वितरण एसआई नागेंद्र सिंह व एसआई घनश्याम सिंह ने सयुंक्त रूप से किया l सभी खेलकूद कार्यक्रम संपन्न कराने में मनोज कुमार तिवारी व राज किशोर उर्फ राजू शुक्ला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई l कार्यक्रम का संचालन जयशिव मिश्रा ने किया l इस अवसर पर प्रमोद गुप्ता, सुनील राजपूत, राहुल तिवारी, मुबारक फातिमा, कल्पना, अनुराग राजपूत, रजत वर्मा, यश तिवारी आदि उपस्थित रहे l

More Stories
लखीमपुर 1मई2026*भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया गुट ने आज 1 मई को रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया
अयोध्या1मई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली0️⃣1️⃣❗0️⃣5️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ यूपीआजतक न्यूज चैनल पर♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️