औरैया 03 नवम्बर *जिले में गायों में फैल रहा लंपी रोग मर रही है गाय*
*औरैया।* जनपद में औरैया समेत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों व कस्बों में पालतू गायों एवं आवारा गायों में लंबी रोग फैलने के समाचार प्राप्त हो रहे हैं। विकासखंड औरैया, सहार भाग्यनगर, बिधूना, अछल्दा एरवाकटरा व अजीतमल आदि के ग्रामीण क्षेत्रों में लंपी रोग से गौमाता कालकल्वित हो रही हैं। कुछ पशुपालकों की गाय बीमार भी पड़ी हैं, जिनका उपचार चल रहा है, फिलहाल इस रोग पर अभी पशु चिकित्सा विभाग काबू नहीं पा सका है, जिससे पशुपालकों को धन हानि हो रही है।
विकासखंड औरैया क्षेत्र के ग्राम इकौरापुर निवासी महेंद्र सिंह यादव, हर गोविंद पाल, शिव सिंह यादव व अशोक कुमार यादव ने बताया कि लंपी रोग की चपेट में आकर उनकी गाय मर चुकी हैं। साथ ही गांव के मानसिंह व महेंद्र सिंह की गाय बीमार पड़ी हुई है, जिनका इलाज चल रहा है। महेंद्र सिंह ने कहा कि गायों में बड़ी चेचक के नुमा पूरे शरीर में फफोले पड जाते हैं, जिससे गाय चारा पानी छोड़ देती है। इसी तरह से शहर के मोहल्ला बनारसी दास निवासी जगदीश नारायण तिवारी ने बताया कि उनकी गाय ने करीब एक पखवारा पूर्व बछड़े को जना था। इसके बाद गाय लंपी रोग से ग्रसित हो गई। इलाज कराने के बावजूद विगत दिवस उसकी मौत हो गई जिसका ससम्मान अंतिम संस्कार किया गया है। ग्राम शहवदिया निवासी जयपाल सिंह गौर ने बताया कि उनके गांव में भी ठाकुर गजेंद्र सिंह, बृजेंद्र सिंह, इंदल सिंह व छक्की लाल यादव, गोपाल खां एवं छोटे खां की गाय लंपी रोग से ग्रसित होकर जीवन और मौत से जूझ रही हैं, जिनका प्राइवेट तौर पर इलाज कराया जा रहा हैं। क्षेत्र के ग्राम सुरान एवं राहतपुर के अलावा अन्य ग्रामीणक्षेत्रों में भी लंपी रोग फैलने के समाचार प्राप्त हो रहे हैं। इसी तरह से जिले की विकासखंड सहार, एरवाकटरा, बिधूना, अछल्दा, भाग्यनगर एवं अजीतमल एवं ग्रामीणांचलों में लंपी रोग फैलने एवं गोवंशों की मरने की खबरें प्राप्त हो रहे हैं।

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर13अगस्त26*दिव्यांग छात्राओं को मिलेंगी ई-ट्राईसाइकिल, 65 हजार रुपये तक का अनुदान*
लखनऊ13अगस्त26*प्रशासक बने ग्राम प्रधानों को बड़ा झटका, अब नहीं मिलेगा मानदेय*