औरैया 03 नवम्बर *सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की हुई बैठक*
*एनपीएस समाप्त किए जाने समेत 9 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा*
*बिधूना,औरैया।* सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद औरैया की एक बैठक बिधूना कस्बा स्थित संगठन कार्यालय पर आयोजित हुई, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पेंशनर की समस्याओं एवं मागों पर चर्चा किए जाने के साथ समस्याओं के निराकरण के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि पेंशनर्स की 9 सूत्रीय मांगों जिसमें एनपीएस समाप्त किए जाने किराए में 50 प्रतिशत की छूट एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा आदि के संबंध में प्रदेश सरकार से मांगों को पूरा किए जाने की अपेक्षा की गई है, किंतु आज तक सरकार के ध्यान ना दिए जाने से मांगे लंबित हैं,जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारी व पेंशनर्स परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह जल्द पेंशनर की समस्याओं पर विचार कर निराकरण कराए अन्यथा सेवानिवृत्त कर्मचारी व पेंशनर एकजुट होकर अपने वाजिब हक के लिए संघर्ष का बिगुल बजाने को मजबूर होंगे। जिलाध्यक्ष श्री पांडे ने कहा कि एसोसिएशन के सभी सदस्यों को चाहिए कि वह एसोसिएशन के आवाहन पर एकजुट होकर अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए संघर्ष के लिए तैयार रहने को संकल्पित हों। इस बैठक में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष फतेह बहादुर सिंह, महामंत्री हर गोविंद गुप्ता, ऑडिटर एसके चौधरी, अनिल कुमार तिवारी, आयरन सिंह, राम स्वरूप पाल व आरसी त्रिपाठी आदि पदाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*प्रशासक बने ग्राम प्रधानों को बड़ा झटका, अब नहीं मिलेगा मानदेय*
कानपुर नगर13अगस्त26*’मिशन शक्ति 5.0′ के तहत पनकी पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, ‘
अयोध्या13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें