झांसी29 अक्टूबर 2022। मिर्जापुर हाईवे पर सड़क पर भारी भरकम गड्ढे।
झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम खिलारा से पहले मजरा सिद्धपुरा, पहाड़ गंज के पास भारी भरकम सड़क पर गड्ढे हो जाने के चलते राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। झांसी खजुराहो नेशनल हाईवे से ग्राम खिलारा भंडरा की ओर जाने वाली सड़क पर ग्राम अटारन के बाद नजदीक सड़क धंस जाने के अलावा उखड़ जाने के चलते सड़क से निकलने वाले वाहनों एवं राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। तो वही अनजान राहगीरों के लिए यह सड़क मुसीबत बनती जा रही है। इस सड़क पर आए दिन दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत किए जाने की मांग की हू ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो सके।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया