हमीरपुर20अक्टूबर*मनरेगा में घपला होने पर प्रधान के खिलाफ जारी नोटिस
गोहाण्ड ब्लाक के अकोना बिकास खण्ड के ग्राम अकोना के पूर्व प्रधान सहित अन्य दो के खिलाफ जिला बिकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्रा ने मनरेगा के पैसे के गबन का आरोप सिद्घ होने पर पन्द्रह दिवस के अन्दर रुपया जमा करने का नोटिस भेजे जाने से हड़कम्प मचा है वही दूसरी ओर समाजसेवी लोधी महासभा केबुन्देलखण्ड प्रभारी देवनरायण राजपूत ने डीएम को पत्र लिखकर गवन के आरोपियो के ऊपर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर कानूनी कार्यवाही कराने की मांग किया है। प्राप्त जानकारी के ग्राम अर्कोना निवासी श्री राजपूत की शिकायत पर मनरेगा के पैसे द्वारा डाली जा रही मेड़ बन्धी में भारी अनियमितता की शिकायत पर जाचो पंरान्त एक लाख बाइस हजार सात सौ सत्रहरुपये का गबन पाया गया। श्री राजपूत के अनवरत प्रयास से गठित टीम की रिपोर्ट के आधार पर पन्द्रह दिवस के अन्दर सीडीओ हमीरपुर द्वारा गवन की एक तिहाई धनराशि मनरेगा के खाते में पूर्व प्रधान जुलेखासचिव शिवा कान्त गुप्ता तकनीकी सहायक को जमा करने का नोटिस भेजा है श्री राजपूत ने उक्त कार्यवाही में असंतोष व्यक्त करते हुये डीएम को पत्र लिखकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की माँग किया है।
More Stories
कानपुर देहात, 01 अक्टूबर 2026**अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में सम्मान समारोह आयोजित*
रायगड 1 अक्टूबर 26*अनोळखी लिंकवर क्लिक करू नका! वाढत्या सायबर गुन्हेगारीविरोधात रायगड पोलिसांचे नागरिकांना सतर्क राहण्याचे आवाहन
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर 26 पूर्णिया में पहली बार नाइट मैराथन, महिला सुरक्षा के लिए दौड़ा शहर*