कौशाम्बी18अक्टूबर*युवक ने फांसी के फंदे से झूलकर की आत्महत्या*
*पहले भी युवक कर चुका था आत्महत्या का प्रयास*
*कौशाम्बी।* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी के एक युवक ने फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर लिया है मृतक ने सोमवार को अपने शरीर में कई जगह चाकू से वार कर चोट पहुंचाई थी,और फांसी लगाने का प्रयास भी किया था,जिसके बाद परिजनो ने उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था,लेकिन वह अस्पताल से भाग गया था और देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुट गई है।
घटना क्रम के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी बच्ची लाल उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र मंगी लाल ई रिक्शा चलाता था,चर्चा है की वह किसी से प्यार करता था और उसने उसे मना कर दिया जिससे वह परेशान रहता था,सोमवार को बच्ची ने अपने शरीर पर कई जगह चाकू से काट लिया था और फांसी लगाने का प्रयास किया लेकिन कुछ लोगो ने उसे बचा लिया और बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था,जहा से वह मौका लगाकर भाग गया था
देर रात उसने कमरे में फांसी लगा ली,सुबह आस पास के लोगो को और घर वालो को पता चला तो पुलिस को सूचना दी,सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

More Stories
कौशाम्बी 27 मार्च 26*नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने मां शीतला धाम मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*
नई दिल्ली 27 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 27 मार्च 27* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल*