कानपुर 18 अक्टूबर 22*श्री हनुमान चालीसा शतम् पाठ महायज्ञ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया
पंचमुखी हनुमान् धाम पनकी मे अंतर्राष्ट्रीय सनातन परिषद द्वारा “श्री हनुमान चालीसा शतम् पाठ महायज्ञ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शहर के लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस संगीतमय श्री हनुमान चालीसा के आयोजन में तुलसीदास द्वारा रचित श्री हनुमान जी की चालीसा का 100 बार पाठ किया गया। संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विनय तिवारी ने बताया कि सनातन धर्म की परंपराओं और उनकी वैज्ञानिकता से लोगों को परचित कराना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। इसी सोच के साथ एक प्रकल्प “श्री हनुमान चालीसा शतम पाठ महायज्ञ” बनाया गया जो सारे देश मे प्राचीन मंदिरो मे इस तरह से आयोजन करेगा। उसी कड़ी मे शहर में ये पहला आयोजन किया गया है। श्री हनुमान चालीसा के पाठ से सभी प्रकार के कष्टों का नाश हो जाता है इसमें कहा भी गया है कि नाशे रोग हरे सब पीरा जपत निरंतर हनुमत बीरा। सौ बार करने के लिए उन्होंने बताया कि चालीसा कहती है कि जो शत बार पाठ कर कोई छूटई बंदी महासुख होई।
संगीतमय पाठ को अलोक मिश्र व नेत्रपाल वैदिक पाठशाला के वेदपाठी शिष्यों ने किया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष अत्रि शर्मा ने बताया कि कई आश्रम और भक्तजन आज सुबह से आयोजन के लिए संपर्क कर रहे हैं।
कार्यक्रम में देवर्षि शर्मा, लालाराम तिवारी, प. पतंजलि शर्मा, मैत्री शर्मा, मोहित पाण्डेय, अमित सिंह, डॉ अजय तिवारी। आदि सहित बड़ी संख्या में लोग व भक्तजन उपस्थित रहे।
विनय तिवारी
7084404040

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*