पंजाब15अक्टूबर*महिलाओं की शिकायतें को हल करने के लिए अबोहर में वूमैन सैल बनाया जाये : विधायक संदीप जाखड़
अबोहर, 15 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ ने फाजिल्का के एसएसपी तथा पंजाब पुलिस के डीजेपी गौरव यादव से मांग की है कि अबोहर विधानसभा तथा बल्लुआना विधानसभा को एक वूमैन सैल की जरूरत है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले अबोहर में वूमैन सैल था जिसमें अबोहर व बल्लुआना विधानसभा की महिलाओं की शिकायतों का निपटारा किया जाता था। अब यहां वूमैन सैल बंद कर दिया गया जिस कारण महिलाओं को फाजिल्का जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अबोहर से गुमजाल 40 किलोमीटर व बजीतपुर भोमा 35, सीतो 20 किलोमीटर दूरी पर है। इन क्षेत्रों की महिलाओं को फाजिल्का जाने में काफी दिक्कतें आती है। उन्होंने मांग रखी की कि अबोहर में वूमैन सैल बनाया जाये। उन्होंने नगर थाना में नया प्रभारी नियुक्त करने की मांग की है। क्योंकि 26 दिन से नगर थाना में प्रभारी नहीं है। उन्होंने फाजिल्का के एसएसपी से नगर थाना में नया प्रभारी लगाने की मांग की है।
फोटो:3, संदीप जाखड़ व उनकी टीम।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया