औरैया 09 अक्टूबर *सरकार की योजना के विपरीत डीलर अपनी मर्जी से वितरित कर रहा राशन*
*दिबियापुर,औरैया।* जनपद औरैया के नगर पंचायत दिबियापुर में अनिल राजपूत कोटा डीलर अपनी मर्जी से राशन हर महीने वितरित करता है वहा के कार्ड धारकों का कहना है। राशन डीलर करीब एक वर्ष से अपनी मर्जी से प्रति कार्ड 2 किलो राशन काट कर देता है। जब उससे कोई पूछता है कि राशन काट कर क्यों दे रहे हो? डीलर का एक जवाब रहता है कि उपर से कम आता है मेरे यहां इसी लिए वह 2 किलो कम करके देता है। अभी हाल ही में अक्टूबर माह में वितरित होने वाला राशन में सरकार के योजना के विपरीत डीलर अनिल राजपूत ने गेहूँ और चावल की जगह के कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 2 किलो काट कर केवल चावल ही वितरित किया। गेहूँ नहीं दिया गया। जबकि राशन में लगने वाले रुपया पूरा लेता है।लगभग एक वर्ष से अपनी मर्जी चला रहे इस कोटा डीलर के खिलाफ कोई कार्रवाई प्रशासन नही कर रहा है। जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा ने बताया उक्त मामले की जांच करवा कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
गोरखपुर 27 मार्च 26* मुख्यमंत्री को भेट किया गया खास नायाब तोहफा
मिर्ज़ापुर 27 मार्च 26*किसान भाई अपनी फसलों की कटाई कराकर सुरक्षित स्थानों पर पहुचाँ दे
कौशाम्बी 27 मार्च 26*हाईवे पर खड़े ट्राला से टकराई पिकअप, 8 श्रद्धालुओं की मौत