July 8, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया01अक्टूबर*धनुष यज्ञ की लीला देखने के लिए सुबह तक डटे रहे श्रद्धालु*

औरैया01अक्टूबर*धनुष यज्ञ की लीला देखने के लिए सुबह तक डटे रहे श्रद्धालु*

औरैया01अक्टूबर*धनुष यज्ञ की लीला देखने के लिए सुबह तक डटे रहे श्रद्धालु*

*फफूँद,औरैया।* नगर की ऐतिहासिक 152 वी श्री रामलीला मैदान में शनिवार रात्रि को विशाल धनुष भंग लीला का मंचन किया गया। परशुराम-लक्ष्मण संवाद देखने को सुबह तक लोगों की भारी भीड़ डटी रही।कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता विनोद यादव ने किया भगवान की आरती उतारकर किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम मर्यादा का पालन करते हुए सत्य के मार्ग पर चले और मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए। हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम किसी एक व्यक्ति के नहीं होते हैं, बल्कि इसमें सभी का योगदान होता है। इसके बाद धनुष भंग लीला का मंचन किया गया। जिसमें राजा जनक ने सीता स्वंयम्वर का आयोजन किया। जिसमें देश-विदेश के राजाओं को आमंत्रित किया गया। आए हुए सभी राजाओं ने धनुष तोड़ने का प्रयास किया, मगर असफल रहे। तब भगवान श्रीराम उठे और मन ही मन गुरु को प्रणाम कर धनुष को उठा लिया और प्रतंचा चढ़ाकर धनुष को दो भागो में विभाजित कर दिया। धनुष टूटते ही पंडाल जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। इसके बाद लक्ष्मण-परशुराम सवांद हुआ, जिसे देखने के लिए श्रोता सुबह तक पंडाल में डटे रहे। इस मौके पर रामलीला के अध्यक्ष मानवेन्द्र पोरवाल बब्बू दादा, अवधेश दुबे, भाजपा नेता प्रेम कुमार गुप्ता, कृपा शंकर शुक्ला, प्रमोद तिवारी, अनुराग तिवारी, धीरू शर्मा, कल्लू यादव, राजू पांडेय, नितिन त्रिपाठी, ओम बाबू तिवारी, रानू, उमेश अवस्थी, अन्नी त्रिपाठी, यश पोरवाल, श्यामू अग्निहोत्री मौजूद रहे।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.