झांसी 25 सितंबर*बीएलओ के साथ आसामाजिक तत्त्वो ने अकारण मारपीट की ।
ड्यूटी पर रहे बीएलओ के साथ गांव के कुछ आसामाजिक तत्त्वो ने अकारण मारपीट की गई। जिससे बीएलओ ने घायल अवस्था में उसने अपना वीडियो बनाकर अधिकारियों से मदद मांगी। ग्राम एवं नगर पंचायत तोड़ी फतेहपुर में तैनात बीएलओ के साथ गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर देने से वह बीएलओ हर्षित कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने वीडियो बनाकर जिले के अधिकारियों से जान माल एवं सुरक्षा की गुहार लगाई है। रविवार को घटना का वीडियो वायरल होने पर थाना तोड़ी फतेहपुर पुलिस ने बीएलओ के द्वारा जिन लोगों पर आरोप लगाया है उनके घर पर दबिश दी। लेकिन मौके पर कोई भी आरोपी नही मिला। तो वही घायल बीएलओ को टहरौली एसडीएम व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए गुरसराय ले गए। इस संबंध में टहरौली के तहसीलदार का कहा है कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बक्सा नही जायेगा।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
Bhahalpur 20 Aprail 2026*पुराने रोस्टर के सहारे चल रहा नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल, डॉक्टर नदारद, गायनो सेवा बदहाल — भ्रष्टाचार के आरोप तेज नवगछिया।
Lucknow 20 aprail 2026*Important Current News From Uttar Pradesh
लखनऊ 20 अप्रैल 26*लखनऊ के विकासनगर में हालिया अग्निकांड के बाद पुनर्वास योजना की धीमी प्रगति सामने आई