जौनपुर25सितम्बर*नकब लगाकर चोरों ने उड़ाए लाखों रुपए*
*जौनपुर। सर्राफा की दुकान में नकब लगाकर चोरों ने उड़ाए लाखों रुपए की चांदी सोने के आभूषण और नकदी रुपए पर हाथ साफ कर दिया। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द बाजार में राहुल सेठ की सर्राफा की दुकान है शनिवार के दिन राहुल अपनी दुकान बंद कर अपने घर कोतवाली थाना क्षेत्र के तूतीतीपुर आ गया था। रविवार की सुबह उसके मोबाइल फोन की घंटी लगातार बज रही थी। राहुल ने जब फोन उठाया तो जंगीपुर खुर्द के व्यक्ति ने उन्हें सूचना दिया कि तुम्हारी दुकान में नकब लगाकर चोरी हो गई है। मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो गई। सर्राफा व्यापारी के साथ सर्राफा एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अमर जौहरी भी पहुंच गए और दुकान में हुई चोरी का निरीक्षण किए। इस घटना की सूचना लिखित स्थानीय पुलिस को दी गई है पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया लेकिन FIR अभी तक दर्ज नहीं किया। सर्राफा व्यापारियों के साथ आए दिन हो रही घटनाओं को लेकर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर जौहरी ने तीखी निंदा की है।*
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
जयपुर 20 अक्टूबर 26*कलर्स ऑफ इंडिया का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया
जयपुर 20अक्टूबर 26*या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमोस्तस्यै नमोस्तस्यै नमो नमः*
लखनऊ 20 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें