मथुरा 22सितंबर 26*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न
मथुरा से कु0 सोनम की खास खबर यूपीआजतक
मथुरा*सर्वोदय इण्टर कॉलेज चौमुहाॅं मथुरा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानाचार्य डॉ. रूमा कुमारी के निर्देशन में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र एवं छात्राओं द्वारा मेरे सपनों का भारत से संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता गिरीश चंद्र शर्मा के देखरेख एवं 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं द्वारा मेरे सपनों का भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता सुभाष चंद्र मौर्य की देखरेख में आयोजित कराई गयी। मेरे सपनों का भारत ऐसा हो जहां कोई गरीब ना हो, हर व्यक्ति को रोजगार प्राप्त हो,जन-जन तक शिक्षा प्राप्त हो, सभी का जीवन खुशहाल हो, ऐसे उद्देश्य के लेकर विद्यालय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में करिश्मा 11 अ प्रथम, प्रिया 10 अ द्वितीय, संजना 9 अ तृतीय, प्रिया 9 अ, कशिश 9 अ, सांत्वना पुरस्कार प्राप्त की। कृष्णा कक्षा 7 का छात्र प्रथम, सुमित द्वितीय रोहित तृतीया पवन, शिवा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में कीर्ति 10 अ प्रथम, भावना 9 अ द्वितीय, गुड़िया 9 अ तृतीय एवं नंदिनी 11अ, ,कुमकुम 11ब द्वारा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया गया। इस मौके पर छोटेलाल,अजय कुमार, श्यामलाल, मनोज कुमार,श्रीकांत शर्मा, अवधेश कुमार पटेल छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।
More Stories
मथुरा 22 सितम्बर 26*शराबी ठेकेदार ने रिफ़ाइनरी में सेफ्टी सुपरवाइजर के अपहरण का किया प्रयास
झाँसी 22 सितम्बर 26*बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय को स्ववित्त पोषित की जगह 100 % एडिड कराये जाने की रखी मांग* ।
लखनऊ 22सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*