मथुरा 22 सितम्बर 26*डूडा कर्मचारियों की मांगों को लेकर अपर नगर आयुक्त से वार्ता
25 सितंबर को कार्य पर बुलाने का आश्वासन
कु0 सोनम
मथुरा l नगर निगम मथुरा-वृंदावन में डूडा के माध्यम से नई नियुक्ति किए गए डूडा कर्मचारियों को 15-15 दिन का प्रशिक्षण दिए जाने के बाद कार्य पर नहीं बुलाए जाने के विरोध में समस्त कर्मचारी एकत्रित होकर आंदोलन कर रहे थे।
इसी दौरान अपर नगर आयुक्त श्रीमती प्रियंका सिंह आंदोलन स्थल पर पहुंचीं और कर्मचारी एवं यूनियन के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए अपने कार्यालय में बुलाया।
वार्ता के दौरान कर्मचारियों की प्रमुख मांग रखी गई कि जिन कर्मचारियों को 15-15 दिन का प्रशिक्षण दिया जा चुका है, उन सभी कर्मचारियों को कार्य पर बुलाया जाए और उन्हें रोजगार से वंचित न किया जाए।
इसके साथ ही नेचर ग्रीन टूल्स एंड कंपनी में कार्यरत 116 डूडा ड्राइवर एवं हेल्पर कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नगर निगम के माध्यम से कराए जाने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।
वार्ता में यह तय किया गया कि दिनांक 25 सितंबर 2026 को 15-15 दिन का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके सभी कर्मचारियों को कार्य पर बुलाया जाएगा। कर्मचारी एवं यूनियन ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित तिथि तक सभी कर्मचारियों को कार्य पर नहीं बुलाया गया तथा कर्मचारियों की अन्य मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो समस्त कर्मचारी एवं यूनियन आगे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
इसकी समस्त जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों की होगी।
कर्मचारियों ने एकजुटता के साथ अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

More Stories
बुलंदशहर 23 नवम्बर 26* 3साल कि मासूम कि हत्या कि आरोपी महिला सोनम गिरफ्तार
हल्द्वानी23 नवम्बर 26*पुरुष आयोग और पुरुष कल्याण मंत्रालय बनाने की उठी मांग, प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पूर्णिया बिहार 23 नवंबर 26 *LED वैन से नन्हे बच्चों तक पहुंचा नशामुक्ति का संदेश, उफरैल में गूंजा ‘नशा छोड़ो’ का नारा*