औरैया 24 सितम्बर *गौकशी में तीन महिलाओं को पुलिस ने दबोचा,चार युवक फरार*
*गांव सलेमपुर में गौकशी की सूचना पर पुलिस ने मारा था छापा*
*फफूँद,औरैया।* थाना क्षेत्र के एक गांव में गौकशी की जानकारी पर थाना पुलिस ने छापा मारकर मौके पर गौमांस बरामद कर तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया जबकि गौकशी में शामिल चार युवक भाग निकले। गांव में भारी फोर्स तैनात है।
शनिवार भोर गांव सलेमपुर में गौकशी की जानकारी पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।जिस पर थाना पुलिस ने गांव में एक घर मे छापा मारा। पुलिस ने मौके पर एक बोरी गौमांस बरामद कर तीन महिलाओं संभागना पत्नी मोनी, रूबी पत्नी जावेद व शहनाज पत्नी भूरे को गिरफ्तार कर लिया, जब कि अतुल, जोनी व रसूल मौके से भाग निकले।मौके पर सीओ सदर सुरेंद्र नाथ समेत कई थानों की पुलिस और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी बी यादव भी डॉक्टरों की टीम के साथ गांव पहुंच गए, और मांस का सेम्पल लेकर प्रयोगशाला भेजा। पुलिस ने गौमांस को गडढा खुदवाकर दफना दिया है। थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।शांति व्यवस्था के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल सिंह ने बताया कि मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गौकशी में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*