October 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी17सितम्बर*नमों नमो मंदिर में पीएम की प्रतिमा के सामने काटा केक, यूपी में कई जगह मनाया जा रहा जन्मदिवस*

*चायल* मोदी के जन्मदिन पर कौशांबी के चायल तहसील के भगवानपुर गांव स्थित नमो मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिमा के सामने केक काटकर जश्न मनाया गया. इसके अलावा प्रदेश के कई जिलों में पीएम का जन्मदिन मनाया जा रहा है.
कौशांबीः आज पूरे देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिन मना रहा है. कौशांबी में उनके एक समर्थक ने मोदी मंदिर में पीएम की प्रतिमा के सामने केक काटकर जन्मदिन मनाया..

बता दें कि जनपद की चायल तहसील के भगवानपुर गांव स्थित नमो मंदिर में स्थापित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिमा लगी हुई है. इस प्रतिमा के सामने उनके समर्थक बृजेन्द्र नारायण मिश्र ने पहले मंत्रोच्चार का जप किया. इसके बाद केक काट कर उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया. उनके समर्थक अलग-अलग तरीकों से उनका जन्मदिवस मना रहे हैं. प्रधानमंत्री का जन्मदिवस मनाने के लिए सूर्य उदय से ही उनके समर्थक बृजेन्द्र नारायण मिश्र भगवानपुरी ने मन्त्रों का जप करना शुरू कर दिया था जिससे प्रधानमंत्री मोदी को लंबी आयु मिले. वह हर चुनाव में विजयी हों.कौशांबी में बृजेन्द्र नारायण मिश्र ने नमो मंदिर में स्थापित की है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिमा 72 साल के हुए पीएम मोदी, जानें प्रधानमंत्री बनने के बाद से अब तक उन्होंने कैसे बनाया बर्थडे चायल विधानसभा के ग्राम भगवानपुर में एक प्राचीन शिव मंदिर है. जहां के पुजारी बृजेन्द्र नारायण मिश्र उर्फ भगवानपुरी ने 21 जनवरी, 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक मूर्ति स्थापित की थी. इस मूर्ति की स्थापना के पीछे उनका मकसद था कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें. उनकी मानें तो मूर्ति की स्थापना के बाद लगातार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनती आ रही है. वह यहां पूजा-अर्चना कर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहते थे. उनका मानना है कि भगवान शिव के पूजन से ही 2014 और 2019 में देश में प्रधानमंत्री मोदी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी. इसके अलावा 2017 में उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी. 2022 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए लगातार पूजा-अर्चना किया था. इसके बाद भी पूर्ण बहुमत की सरकार भी बन गई.

*पीएम के आगमन से पूरा हो संकल्प*

नमो मंदिर के संस्थापक बृजेन्द्र नारायण मिश्रा का यह संकल्प है कि जब तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर में नहीं आएंगे तब तक यज्ञ की पूर्णाहुति नहीं होगी और जब भी नरेंद्र मोदी मंदिर में आएंगे भगवानपुर में 1100 कन्याओं को कन्या भोज व सवा कुंटल लड्डू बांटकर पूर्णाआहुति दी जाएगी ।।

Taza Khabar

मुजफ्फरनगर, 2 अक्टूबर 26 NHM संविदा कर्मचारियों ने राकेश टिकैत से मांगा सहयोग, 10 वर्षों से लंबित मांगों को सरकार तक पहुंचाने की अपील *लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक* 2026। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) संविदा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत से मुलाकात कर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की वर्षों से लंबित समस्याओं और मांगों को प्रदेश सरकार तक पहुंचाने में सहयोग का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि संगठन पिछले करीब 10 वर्षों में अपनी मांगों को लेकर पांच से अधिक बार आंदोलन कर चुका है। संघ के अनुसार, विभिन्न आंदोलनों के दौरान शासन और अधिकारियों की ओर से लिखित आश्वासन दिए गए, जिसके बाद कर्मचारियों ने आंदोलन समाप्त कर अपने कार्यों पर वापसी की, लेकिन कई आश्वासनों के बावजूद संबंधित मांगें अभी तक लंबित हैं। तीन वर्ष की सेवा पर 10 प्रतिशत लॉयल्टी बोनस की मांग डॉ. राहुल वर्मा ने बताया कि NHM संविदा कर्मचारियों द्वारा प्रत्येक तीन वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर 10 प्रतिशत लॉयल्टी बोनस दिए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। संगठन का कहना है कि कई वर्षों से इस मांग को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो सकी है। डॉ. सुधा गुप्ता ने बजट से जुड़े विषय को उठाते हुए कहा कि सरकार की ओर से कई बार बजट की कमी का हवाला दिया जाता रहा है। वहीं, संगठन का आरोप है कि कर्मचारियों के हितों के लिए केंद्र सरकार से प्राप्त बजट का भी पूर्ण उपयोग नहीं किया गया। उन्होंने वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए राज्य को मिलने वाले लगभग तीन प्रतिशत अतिरिक्त बजट का मुद्दा भी उठाया। *नियमित भर्ती में अतिरिक्त अंकों का मामला भी लंबित* जिला महिला चिकित्सालय के संजय कुमार ने बताया कि करीब 10 वर्ष पूर्व संविदा कर्मचारियों को नियमित पदों की भर्ती प्रक्रिया में अतिरिक्त अंक दिए जाने संबंधी आदेश जारी किए जाने की बात कही गई थी और इसके लिए दो माह का समय बताया गया था। हालांकि, संगठन के अनुसार यह व्यवस्था आज तक लागू नहीं हो सकी। उनका कहना था कि लंबे इंतजार के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी निर्धारित आयु सीमा भी पार कर चुके हैं। अन्य राज्यों के समान सुविधाओं की मांग । डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि करीब आठ वर्ष पूर्व हुए समझौते में उत्तर प्रदेश के NHM संविदा कर्मचारियों को अन्य राज्यों में दिए जा रहे समकक्ष लाभ एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई थी। संघ का कहना है कि इस दिशा में भी अभी तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। प्रतिनिधिमंडल ने चौधरी राकेश टिकैत से आग्रह किया कि वे इन समस्याओं को प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के समक्ष उठाने में सहयोग करें, ताकि लंबे समय से लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय हो सके। *स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष मामला उठाने का आश्वासन* प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद चौधरी राकेश टिकैत ने कर्मचारियों को सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि NHM संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को स्वास्थ्य मंत्री श्री बृजेश पाठक के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी दिनों में स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात होने पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। राकेश टिकैत ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया है और आगे भी कर्मचारियों के साथ संवाद एवं सहयोग जारी रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. सचिन जैन, डॉ. राहुल वर्मा, डॉ. वेद भूषण, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. सुधा गुप्ता, डॉ. अनिल कौशिक, संजय कुमार, नर्सिंग ऑफिसर रविंद्र कुमार, अखिलेश कुमार नागर, सुनील कुमार, राहुल नौसनिया सहित अन्य NHM संविदा कर्मचारी शामिल रहे
1 min read