October 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर2अक्टूबर26* NHM संविदा कर्मचारी संघ ने राकेश टिकैत से मांगा सहयोग, 10 वर्षों से लंबित मांगों को सरकार तक पहुंचाने की अपील

मुजफ्फरनगर2अक्टूबर26* NHM संविदा कर्मचारी संघ ने राकेश टिकैत से मांगा सहयोग, 10 वर्षों से लंबित मांगों को सरकार तक पहुंचाने की अपील

मुजफ्फरनगर2अक्टूबर26* NHM संविदा कर्मचारी संघ ने राकेश टिकैत से मांगा सहयोग, 10 वर्षों से लंबित मांगों को सरकार तक पहुंचाने की अपील

लोकेन्द्र गौतम*ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक*

मुजफ्फरनगर *2026। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, NHM संविदा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत से मुलाकात कर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की वर्षों से लंबित समस्याओं और मांगों को प्रदेश सरकार तक पहुंचाने में सहयोग का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि संगठन पिछले करीब 10 वर्षों में अपनी मांगों को लेकर पांच से अधिक बार आंदोलन कर चुका है। संघ के अनुसार, विभिन्न आंदोलनों के दौरान शासन और अधिकारियों की ओर से लिखित आश्वासन दिए गए, जिसके बाद कर्मचारियों ने आंदोलन समाप्त कर अपने कार्यों पर वापसी की, लेकिन कई आश्वासनों के बावजूद संबंधित मांगें अभी तक लंबित हैं।
तीन वर्ष की सेवा पर 10 प्रतिशत लॉयल्टी बोनस की मांग
डॉ. राहुल वर्मा ने बताया कि NHM संविदा कर्मचारियों द्वारा प्रत्येक तीन वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर 10 प्रतिशत लॉयल्टी बोनस दिए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। संगठन का कहना है कि कई वर्षों से इस मांग को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो सकी है।
डॉ. सुधा गुप्ता ने बजट से जुड़े विषय को उठाते हुए कहा कि सरकार की ओर से कई बार बजट की कमी का हवाला दिया जाता रहा है। वहीं, संगठन का आरोप है कि कर्मचारियों के हितों के लिए केंद्र सरकार से प्राप्त बजट का भी पूर्ण उपयोग नहीं किया गया। उन्होंने वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए राज्य को मिलने वाले लगभग तीन प्रतिशत अतिरिक्त बजट का मुद्दा भी उठाया। *नियमित भर्ती में अतिरिक्त अंकों का मामला भी लंबित*
जिला महिला चिकित्सालय के संजय कुमार ने बताया कि करीब 10 वर्ष पूर्व संविदा कर्मचारियों को नियमित पदों की भर्ती प्रक्रिया में अतिरिक्त अंक दिए जाने संबंधी आदेश जारी किए जाने की बात कही गई थी और इसके लिए दो माह का समय बताया गया था। हालांकि, संगठन के अनुसार यह व्यवस्था आज तक लागू नहीं हो सकी। उनका कहना था कि लंबे इंतजार के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी निर्धारित आयु सीमा भी पार कर चुके हैं।
अन्य राज्यों के समान सुविधाओं की मांग । डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि करीब आठ वर्ष पूर्व हुए समझौते में उत्तर प्रदेश के NHM संविदा कर्मचारियों को अन्य राज्यों में दिए जा रहे समकक्ष लाभ एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई थी। संघ का कहना है कि इस दिशा में भी अभी तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।
प्रतिनिधिमंडल ने चौधरी राकेश टिकैत से आग्रह किया कि वे इन समस्याओं को प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के समक्ष उठाने में सहयोग करें, ताकि लंबे समय से लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय हो सके।

*स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष मामला उठाने का आश्वासन*

प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद चौधरी राकेश टिकैत ने कर्मचारियों को सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि NHM संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को स्वास्थ्य मंत्री श्री बृजेश पाठक के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी दिनों में स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात होने पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
राकेश टिकैत ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया है और आगे भी कर्मचारियों के साथ संवाद एवं सहयोग जारी रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. सचिन जैन, डॉ. राहुल वर्मा, डॉ. वेद भूषण, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. सुधा गुप्ता, डॉ. अनिल कौशिक, संजय कुमार, नर्सिंग ऑफिसर रविंद्र कुमार, अखिलेश कुमार नागर, सुनील कुमार, राहुल नौसनिया सहित अन्य NHM संविदा कर्मचारी शामिल रहे

Taza Khabar