मथुरा ब्रेकिंग
यूपी आजतक चैनल से ब्यूरो चीफ सरफराज खान
मथुरा14सितम्बर*शोभित हॉस्पिटल के डॉक्टरों और मरीज के बीच आज झड़प हुई
मथुरा थाना कोतवाली की कृष्णा नगर चौकी क्षेत्र स्थित शोभित हॉस्पिटल के डॉक्टरों और मरीज के बीच आज झड़प हुई है संजय सिंह पुत्र बच्चों से निवासी संगेचा गांव ग्वालियर रोड जिला आगरा निवासी गरीब परिवार से है मथुरा कृष्णा नगर चौकी क्षेत्र शोभित हॉस्पिटल में दिनांक 27 जुलाई 2022 को अपेंडिक्स का ऑपरेशन कराया था ऑपरेशन होने के बाद डॉक्टरों ने तीन दिन का इलाज देकर शोभित हॉस्पिटल डॉक्टरों ने मरीज के परिवार से 23000रूपए लेकर डिस्चार्ज कर दिया उसके बाद भी मरीज को दर्द की समस्या होती रही मरीज के परिजनों ने दोबारा दिनांक 6 सितंबर को शोभित हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया उसके बाद हॉस्पिटल द्वारा जांच कराई गई तो मरीज संजय के पेट में ऑपरेशन की जगह पर पस पढ़ चुका था डॉक्टरों ने दोबारा अपनी सहानुभूति दिखाते हुए मरीज से 17000हजार रूपए लेकर दोबारा ऑपरेशन की राय देकर मरीज का दोबारा ऑपरेशन कर दिया और ऑपरेशन की फाइल अपने पास रख ली उसके बाद भी मरीज को कोई आराम नहीं मिला घाव की जगह से ब्लड बह रहा है और दर्द की अभी भी शिकायत हे आज परिजन संजय को शोभित हॉस्पिटल पर आकर डॉक्टरों से आराम न पढ़ने की शिकायत की तो डॉक्टरों ने 700रूपए का चार्ज लेकर पट्टी कर खाना पूर्ति कर दी परिजनो ने ऑपरेशन की फाइल मांगी तो डॉक्टर गुमराह करते रहे इस दौरान मरीज व मरीज के परिजनों की होट टॉक हो गई और मरीज वा परिजनों को फटकार कर हॉस्पिटल से बाहर निकाल दिया, मरीज की तबीयत में अभी कोई आराम नहीं है और मरीज व परिजन हॉस्पिटल से मरीज के सही होने की अभी भी आस लगाए हुए हैं
इस घटना की परिवार के लोगो ने मीडिया को दी जानकारी, जब मरीज की समस्या की जानकारी फोन द्वारा हॉस्पिटल डॉक्टर से की तो डॉक्टर ने ऑपरेशन थिएटर में हूं हॉस्पिटल आकर जानकारी कर लेना कहकर पल्ला झाड़ दिया/
More Stories
मुजफ्फरनगर, 2 अक्टूबर 26 NHM संविदा कर्मचारियों ने राकेश टिकैत से मांगा सहयोग, 10 वर्षों से लंबित मांगों को सरकार तक पहुंचाने की अपील *लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक* 2026। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) संविदा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत से मुलाकात कर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की वर्षों से लंबित समस्याओं और मांगों को प्रदेश सरकार तक पहुंचाने में सहयोग का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि संगठन पिछले करीब 10 वर्षों में अपनी मांगों को लेकर पांच से अधिक बार आंदोलन कर चुका है। संघ के अनुसार, विभिन्न आंदोलनों के दौरान शासन और अधिकारियों की ओर से लिखित आश्वासन दिए गए, जिसके बाद कर्मचारियों ने आंदोलन समाप्त कर अपने कार्यों पर वापसी की, लेकिन कई आश्वासनों के बावजूद संबंधित मांगें अभी तक लंबित हैं। तीन वर्ष की सेवा पर 10 प्रतिशत लॉयल्टी बोनस की मांग डॉ. राहुल वर्मा ने बताया कि NHM संविदा कर्मचारियों द्वारा प्रत्येक तीन वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर 10 प्रतिशत लॉयल्टी बोनस दिए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। संगठन का कहना है कि कई वर्षों से इस मांग को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो सकी है। डॉ. सुधा गुप्ता ने बजट से जुड़े विषय को उठाते हुए कहा कि सरकार की ओर से कई बार बजट की कमी का हवाला दिया जाता रहा है। वहीं, संगठन का आरोप है कि कर्मचारियों के हितों के लिए केंद्र सरकार से प्राप्त बजट का भी पूर्ण उपयोग नहीं किया गया। उन्होंने वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए राज्य को मिलने वाले लगभग तीन प्रतिशत अतिरिक्त बजट का मुद्दा भी उठाया। *नियमित भर्ती में अतिरिक्त अंकों का मामला भी लंबित* जिला महिला चिकित्सालय के संजय कुमार ने बताया कि करीब 10 वर्ष पूर्व संविदा कर्मचारियों को नियमित पदों की भर्ती प्रक्रिया में अतिरिक्त अंक दिए जाने संबंधी आदेश जारी किए जाने की बात कही गई थी और इसके लिए दो माह का समय बताया गया था। हालांकि, संगठन के अनुसार यह व्यवस्था आज तक लागू नहीं हो सकी। उनका कहना था कि लंबे इंतजार के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी निर्धारित आयु सीमा भी पार कर चुके हैं। अन्य राज्यों के समान सुविधाओं की मांग । डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि करीब आठ वर्ष पूर्व हुए समझौते में उत्तर प्रदेश के NHM संविदा कर्मचारियों को अन्य राज्यों में दिए जा रहे समकक्ष लाभ एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई थी। संघ का कहना है कि इस दिशा में भी अभी तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। प्रतिनिधिमंडल ने चौधरी राकेश टिकैत से आग्रह किया कि वे इन समस्याओं को प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के समक्ष उठाने में सहयोग करें, ताकि लंबे समय से लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय हो सके। *स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष मामला उठाने का आश्वासन* प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद चौधरी राकेश टिकैत ने कर्मचारियों को सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि NHM संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को स्वास्थ्य मंत्री श्री बृजेश पाठक के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी दिनों में स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात होने पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। राकेश टिकैत ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया है और आगे भी कर्मचारियों के साथ संवाद एवं सहयोग जारी रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. सचिन जैन, डॉ. राहुल वर्मा, डॉ. वेद भूषण, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. सुधा गुप्ता, डॉ. अनिल कौशिक, संजय कुमार, नर्सिंग ऑफिसर रविंद्र कुमार, अखिलेश कुमार नागर, सुनील कुमार, राहुल नौसनिया सहित अन्य NHM संविदा कर्मचारी शामिल रहे
मुजफ्फरनगर, 2 अक्टूबर 2026* रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किया शहीदों का नमन,,,,,,
कानपुर नगर 2 अक्टूबर 26*जलभराव की समस्या पर सवाल उठाना पड़ा भारी