झाँसी04सितम्बर*भण्डरा बैंक के सहायक शाखा प्रबंधक का विदाई समारोह
भण्डरा बैंक के सहायक शाखा प्रबंधक का स्थानान्तरण मुरादाबाद हो जाने पर सहयोगी बैंक प्रबंधन ने दी विदाई।
झांसी 03 सितंबर । जैसा नाम वैसा ही काम अगर व्यक्ति जीवन में करता है तो उसकी पहचान अलग होती है यह बात प्रथमा यूपी ग्रामीण बैक भण्डरा के शाखा प्रबंधक अजीत कुमार शुक्ला ने सहायक बैक मैनेजर सूर्य प्रकाश गुप्ता का स्थानांतरण मुरादाबाद रामपुर के लिए हो जाने पर उन्हें स सम्मान विदाई देकर कही। उन्होंने कहा कि बैंक के नियमों के अनुसार गुप्ता जी ने बैंक को समर्पित होकर थोड़े से कार्यकाल में बहुत कुछ दिया है जिससे उनकी पहचान अलग है। इससे बाद प्रथमा यूपी ग्रामीण बैक शाखा भण्डरा में सहायक बैंक मैनेजर के पद पर तैनात सूर्य प्रकाश गुप्ता का स्थानांतरण मुरादाबाद रामपुर ब्रांच के लिए हो जाने पर बैंक प्रबंधन द्वारा उन्हें तिलक लगाकर एवं फूलमाला पहनाकर स सम्मान समारोह के दौरान विदाई देकर विदा किया। इस दौरान शाखा प्रबंधक अजीत कुमार शुक्ला, आशीष श्रीवास्तव, कृष्ण पाल, मोहित साहू ,आलोक कुमार, देवेंद्र राजपूत, माधव प्रसाद मिश्रा, शैलेंद्र पटेल, बैंक मित्र चंद्रभान अहिरवार, रविंद्र अहिरवार, सुरेन्द्र द्विवेदी, राहुल सिंह सोलंकी, सुबोध पटेल, करन सिंह पटेल, प्रकाश अहिरवार, हरिओम, रामपाल मौजूद रहे।
संवाददाता। सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक झांसी।

More Stories
रुढ़की १५ मई २६ * रुड़की में एक निकाह समारोह उस समय हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया जब दूल्हे की कथित प्रेमिका ने बैंक्वेट हॉल पहुंच कर शादी रुकवा दी
धार म प्र १५मई २६ * मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने धार स्थित भोजशाला को हिंदू मंदिर बताते हुए बड़ा फैसला सुनाया है।
सुल्तानपुर १५ मई २६ * नकली बताशा फैक्ट्री पर प्रशासन की छापेमारी, ब्रांड कॉपी कर घटिया माल बेचने का आरोप,सैंपल जांच को भेजे, नकली कारोबारियों में मचा हड़कंप