उन्नाव25अगस्त*आबकारी विभाग द्वारा की गई अवैध शराब की छापेमारी
*आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस थानों के सहयोग से कुल 8 अभियोग पंजीकृत कर 149 लीटर शराब बरामद की गई व 100 किग्रा. लहन मौके पर नष्ट किया गया।*
*उन्नाव जिला क्राइम ब्यूरो चीफ अवधेश कुमार पत्रकार ।*
उन्नाव जिला आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में राजेश प्रताप सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4, पुरवा व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 बीघापुर मय हमराह व स्थानीय थाना मौरावां पुलिस स्टाफ के साथ मुखबिर खास की सूचना पर तहसील पुरवा के संदिग्ध ग्राम मवई में एकबारगी दबिश देते हुए एक अभियुक्त को देशी शराब विंडीज़ बांड के 25 पौवो के साथ व देवमई में एक महिला को 50 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ कुल 55 ली0 अवैध शराब में 02 अभियुकक्तो को गिरफ्तार किया गया। साथ ही ग्राम बरेथा ,गुडियनखेडा,खिरवा आदि गांवों में दबिश के साथ छापेमारी की गयी ।
अभि0 रामबाबू सिंह पुत्र स्व राममनोहर सिंह निवासी मवई व भगवानदेई पत्नी स्व भगवान दीन निवासी देवमई को थाना मौरावां में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
अन्य कार्यवाही में आबकारी निरीक्षको द्वारा मय हमराह अपने अपने क्षेत्रों में संदिग्ध ग्रामों बेल्थरा, लालाखेड़ा, अचलगंज, न्योतनी, भिखारीपुर व न्योति में दबिश के दौरान 6 अभियोग पंजीकृत करते हुए 94 लीटर अवैध शराब बरामद की गई व 100 किग्रा. लहन मौके पर नष्ट किया गया।
More Stories
नई दिल्ली 6 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
पूर्णिया बिहार 5 अक्टूबर 2026 कोसी MLC नामांकन में पूर्णिया में जनसैलाब, PK बोले – यह वोट सरकार पर लगाम लगाने का है
पूर्णिया बिहार 5 अक्टूबर26 *पूर्णिया में DM ने लगाया जनता दरबार, 62 फरियादियों की सुनी समस्याएं