पंजाब 09 जुलाई *सफाई अभियान के दौरान किया पौधारोपण
अबोहर, 9 जुलाई (शर्मा/सोनू): आज हनुमानगढ़ रोड पर वाटर वर्कस के पास चलाये गये 89वें सफाई अभियान के दौरान टीम ने संदीप जाखड़ के नेतृत्व में पौधारोपण भी किया गया। संदीप जाखड़ ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण के लिए बहुत जरूरी हैं। यह हमें ऑक्सीजन प्रदान करने के साथ-साथ पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसे पालपोस कर बढ़ा भी करना चाहिए। पौधे ही वातावरण को गर्म होने से बचाते हैं व वर्षा लाने में सहायक होते हैं। इस दौराने उन्होंने पौधारोपण करने के साथ-साथ उन्होंने उनकी सांभ संभाल का भी प्रण लिया। इस मौके पर किसान नेता राजन, डॉ. मुकेश, पार्षद पुनीत अरोड़ा, विकास सिंगला, डॉ सतीश नरूला, संदीप गोदारा, सचिन सेतिया, राजू बत्रा, कर्नल एसपीआर गाबा, नीरज सहगल आदि मौजूद थे।
फोटो:3, पौधारोपण करते संदीप जाखड़ व उनकी टीम।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर 2026 *पूर्णिया में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा: 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त,
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया में राष्ट्रीय पोषण माह का धमाल: मध्य विद्यालय तेतराही में लगा अनोखा पोषण मेला,
मथुरा 6 अक्टूबर 26*अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में मथुरा में सपा का हल्ला-बोल