उदयपुर09जुलाई*विधायक ने भोराई में सोम कमला अम्बा बांध पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया
सेमारी,9जुलाई। विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार ने कहा कि निर्माणाधीन पुल का कार्य शीघ्र पूर्ण करें ।
डाक्टर परमार आज विधान सभा क्षेत्र खेरवाड़ा की पंचायत समिति सेमारी की ग्राम पंचायत भोराई में सोम कमला आम्बा बान्ध के बैक वाटर संगमेशवर में 30 करोड़ रुपयों की लागत से निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करने बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत भोराई के संगमेशवर पुल सोम नदी का निर्माण होने से उदयपुर, सराड़ा ,जयसमन्द,सेमारी से डूंगरपुर आने-जाने वालों की दूरी कम होगी तथा समय कम लगेगा । यह उदयपुर जिले का पहला व ऐतिहासिक पुल होगा । यह पुल डूंगरपुर व उदयपुर जिले को जोड़ता है । विधायक डॉ दयाराम परमार ने निर्माणाधीन पुल की गुणवत्ता का ध्यान रखने के लिए पांचवी बार आकर निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ।
इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा प्रवक्ता गणेश मीणा,बाबूलाल जैन टोकर, क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित थे ।
More Stories
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर 2026 *पूर्णिया में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा: 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त,
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया में राष्ट्रीय पोषण माह का धमाल: मध्य विद्यालय तेतराही में लगा अनोखा पोषण मेला,
मथुरा 6 अक्टूबर 26*अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में मथुरा में सपा का हल्ला-बोल