राजगढ़08जुलाई*भाजपा सरकार में दबंगों का कहर भरपूर जारी।
*दबंगों की दादागिरी ,रावतपुरा में कट्टा लेकर घर मे घुसे,* महिला से मारपीट की, नगदी और जेवरात लेकर टापरी को आग लगा कर चले गए,घायल महिला अस्पताल में भर्ती।
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*यूपीआजतक से
राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कांसी ग्राम पंचायत के रावतपुरा गांव में बुधवार की रात में कुछ दबंगो के द्वारा गांव में निवास करने वाले एक परिवार की महिला से मारपीट व लूटपाट की गई है,व घर के आंगन में स्थित झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया गया ,वंही घायल महिला का गुरुवार को जिला अस्पताल में उपचार भी किया जा रहा है।
पीड़ित पक्ष के लोगो के द्वारा गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया गया कि,बुधवार की रात कांसी गांव के कुछ लोग आए और लूटपाट करने लगे,मेरी पत्नी ने उन्हें रोका तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और नगदी व जेवर लूटकर चले गए।
वंही पंचायत के समाज सेवक राजेश तंवर ने बताया कि,पीड़ितो के साथ हुई उक्त घटना की शिकायत जब हमने कोतवाली थाने में की तो वन्ह हमारी 3 घंटे तक कोई सुनवाई नहीं कि गई,साथ ही घटना में आरोपियो के द्वारा जो कट्टा लाया गया था,उसे भी हमारी एफआईआर में नही दर्शाया गया।
More Stories
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर 2026 *पूर्णिया में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा: 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त,
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया में राष्ट्रीय पोषण माह का धमाल: मध्य विद्यालय तेतराही में लगा अनोखा पोषण मेला,
मथुरा 6 अक्टूबर 26*अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में मथुरा में सपा का हल्ला-बोल