*अब्दुल जब्बार एडवोकेट*
अयोध्या06जुलाई*ईदुलजुहा व श्रावण मास के त्योहारों के मद्देनजर नगर पालिका परिषद में हुई बोर्ड की बैठक*
भेलसर(अयोध्या)ईदुलजुहा व श्रावण मास के त्योहारों के मद्देनजर नगर पालिका परिषद रुदौली में बोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में आगामी त्योहार के मद्देनजर साफ सफाई चूना छिड़काव नालियों में मच्छरों की दवाई डालने के लिए समस्त सफाई कर्मियों को निर्देशित किया गया।
भाजपा के सभाषदो ने बरसात से पहले नाला सफाई के मुद्दे को रखा जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न न होने पाए।बैठक में अध्यक्ष जब्बार अली,अधिशासी अधिकारी रण विजय सिंह,सभासद उमाशंकर,उस्मान अंसारी,कुलदीप सोनकर,आशीष कैलाश वैश्य,बुधराम लोधी,अज़ीम खान,संध्या लोधी,नामित सभासद अनिल मिश्रा,शिवराम यज्ञसेनी,दुर्गेश चंद्र,विश्वनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।बैठक के अन्त में मलिकजादा वार्ड के सभासद मलिक अंसार के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्राथना की गई।

More Stories
*मथुरा 17 अगस्त 26 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा तहसील गोवर्धन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
नई दिल्ली17अगस्त26*ISI से कनेक्शन वाले 200 से ज्यादा लोग गिरफ्तार, बड़ा नेटवर्क खत्म हुआ- अमित शाह
अयोध्या17अगस्त26*बार एसोसिएशन रूदौली के चुनाव हेतु विभिन्न पदों पर प्रथम दिवस 9 नामांकन पत्र दाखिल