*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार मिश्रा व जगदम्बा श्रीवास्तव*
अयोध्या06जुलाई*विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण*
भेलसर(अयोध्या)विश्व पर्यावरण दिवस पर तहसीलदार प्रज्ञा सिंह ने रानीमऊ चौराहे के पास तालाब की भूमि पर वृक्षारोपण किया।बड़ेला गांव के 4 गाटे की लगभग 4 हेक्टेयर पशुचर की भूमि में वृक्षारोपण तहसीलदार ने किया।
उन्होंने कहा कि 5 से 8 हजार बृक्ष लगाने का कार्य तीन दिन तक किया जाएगा।इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरौली में भी तहसीलदार ने बृक्ष लगाया।
*स्वतंत्रता सेनानी पार्क में अधिशासी अधिकारी ने बृक्षारोपण किया*
स्वतंत्रता सेनानी पार्क में नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी रणविजय सिंह ने बृक्षारोपण किया।इसअवसर पर सभासद शिवराम यज्ञ सैनी,उमाशंकर कसौधन,आशीष भाई वैश्य,शिव प्रकाश,बुधराम,निर्माण लिपिक जय नाथ अवस्थी आदि मौजूद रहे।
*भारतीय किसान यूनियन ने किया वृक्षारोपण*
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राज्यपाल शर्मा एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती केतकी सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल,प्रदेश सचिव दिनेश दुबे,मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा,बाराबंकी जिला अध्यक्ष अनुपम वर्मा,अयोध्या जिला अध्यक्ष सूर्य नाथ,जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ दिनेश तिवारी ने गनौली में वृक्ष रोपित किया।वहीं खण्ड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता ने खण्ड विकास मुख्यालय में पौधा रोपित किया।

More Stories
अयोध्या17अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
भागलपुर17अगस्त26*भागलपुर में तीसरी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंजा शहर
लखीसराय बिहार17अगस्त26* अशोक धाम मंदिर में भगदड़ मचने से सात महिला श्रद्धालुओं की मौत और 10 से अधिक घायल