कानपुर नगर 21अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि**
कानपुर नगर *आज दिनांक 21.10.2026 को *पुलिस स्मृति दिवस-2026* के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, कमिश्नरेट कानपुर नगर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट कानपुर नगर श्री रघुबीर लाल द्वारा कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक (पीएसी) श्री अतुल शर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज श्री यमुना प्रसाद, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन टाडा, अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) श्री संकल्प शर्मा, पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
वीर शहीदों का साहस, त्याग एवं बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। शहीदों को शत्-शत् नमन। 🇮🇳
More Stories
मथुरा 21 अक्टूबर 26मथुरा के शिक्षक करनपाल सिंह ने हैदराबाद में बढ़ाया जिले का मान,
मथुरा 21 अक्टूबर 26*थाना रिफाइनरी पुलिस टीम एवं एन्टी रिवार्डिड टीम की संयुक्त कार्यवाही से 02 अभियुक्त गिरफ्तार
लखनऊ 21 अक्टूबर 26*दिल्ली चलो आह्वान पर तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में बोले डॉ॰ संजय निषाद*