बाँदा27जून*अग्निपथ के विरोध में राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन दिया
दिनांक 27 जून 2022, बाँदा(उप्र),
आज जिला कांग्रेस कमेटी बाँदा(उप्र) ने महामहिम राष्ट्रपति भारत गणराज्य को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शान्ति पूर्ण सत्याग्रह के बाद अग्नि पथ योजना के विरोध में ज्ञापन दिया, जिसमें माँग की गई कि अग्निपथ योजना पर पुनः विचार करे इसमे नवयुवक बहुत परेशान होगा, जिस समय एक युवा के कंधे पर परिवार की जिम्मेदारी आयेगी दुर्भाग्य से उस समय वह सेवा मुक्त हो चुका होगा और बेरोजगार हो कर दर दर ठोकर खा रहा होगा। जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एड ने सरकार से कहा कि आंकड़ों का खेल बन्द करो कुछ काम करो जिससे जन मानस का कल्याण हो।
वर्तमान सरकार का यह जल्दीबाजी मे उठाया गया कदम है, सेना के साथ खिलवाड़ न करे। इस कदम से देश की एकता और अखण्डता मे भी असर पड़ सकता है।
बबेरु मे उप जिलाधिकारी को प्रमुख कांग्रेसजनो ने ज्ञापन दिया, जिसमें गजेन्द्र पटेल, गंगा विष्णु मिश्रा, निर्भय सिंह पटेल, गेंदा प्रसाद यादव, पंकज शिवहरे आदि रहे।
अतर्रा मे भी माँगपत्र दिया जिसमें पूर्व अध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्र, सूरज बाजपेई, सेवादल अध्यक्ष कैलाश बाजपेई, शहर अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, अविरल पाण्डेय युवक कांग्रेस, निसार अहमद सहित कांग्रेस जन रहे।
पैलानी उप जिलाधिकारी को भी द्वारिकेश सिंह यादव मण्डेला, जगन्नाथ सिंह, शशि कान्त अवस्थी, सुनील यादव एड, गया प्रसाद प्रधान आदि के साथ ज्ञापन दिया।
बाँदा मुख्यालय मे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एड के साथ शनी पटेल, सीमा खान, बाँदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, राजेश गुप्ता, अफसाना बेगम, अम्बिका प्रसाद खेंगर, रफत खान गोगा, केशव पाल, धीरेंद्र पटेल, अशोक वर्धन कर्ण, अशरफ उल्ला पप्पू रम्पा, नाथूराम सेन, अल्ला रक्खू, छेदीलाल धुरिया, पंकज त्रिपाठी, वारिस अली, शब्बीर सौदागर आदि प्रमुख कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
 
 
 
 
 

 
                   
                   
                   
                  
More Stories
लखीमपुर31अक्टूबर25*सीडीओ अभिषेक कुमार ने राजापुर से सौजन्या चौक तक पैदल निरीक्षण कर फोरलेन निर्माण की रफ्तार देखी,
लखीमपुर खीरी31अक्टूबर25*डीएम और एसपी ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया।
कानपुर देहात31अक्टूबर25*सरदार पटेल की जयंती को लेकर Run For Unity कार्यक्रम का भव्य आयोजन।