पंजाब22जून*मारपीट के मामले में एक आरोपी कुलजीत उर्फ कन्नर काबू
अबोहर, 22 जून (शर्मा/सोनू): नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई राजसिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मारपीट के मामले में एक आरोपी कुलजीत सिंह उर्फ कन्नर पुत्र बबली सिंह वासी नजदीक न्यू अनमोल स्कूल अजीमगढ़ अबोहर को काबू किया है। आरोपी को उपमंडल अधिकारी की अदालत में पेश किया जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना 2 की पुलिस के एएसआई राज सिंह ने राहुल कुमार पुत्र नरेश कुमार के बयानों के आधार पर उसके साथ मारपीट करने के आरोप में मुकदमा नं. 44, 29.05.2022 भांदस की धारा 342, 341, 323, 427, 148, 149 के तहत सुनील कुमार भैया, सागर डाबला, कुलजीत, राहुल, अक्षय कुमार व 2-3 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले की जांच एएसआई राज सिंह कर रहे हैं। इस मामले में एक आरोपी को काबू किया गया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
नई दिल्ली 9 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 9 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
हरदोई – पिहानी 9 नवम्बर 26*ससुराल से वापस आते समय ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, एक सुरक्षित*