November 9, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हरदोई – पिहानी 9 नवम्बर 26*ससुराल से वापस आते समय ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, एक सुरक्षित*

हरदोई – पिहानी 9 नवम्बर 26*ससुराल से वापस आते समय ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, एक सुरक्षित*

हरदोई - पिहानी 9 नवम्बर 26*ससुराल से वापस आते समय ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, एक सुरक्षित*

हरदोई *पिहानी थाना क्षेत्र के बूढ़ा गांव के पास रविवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति सुरक्षित बताया जा रहा है मौके पर पहुंचे कोतवाल श्याम नारायण सिंह si खड़क सिंह कुलदीप सिंह राजेंद्र यादव आशीष सिंह प्रफुल्ल यादव आनन्द शुक्ला ने घायल को सीएचसी पिहानी भेजवाया जहां पर डाक्टरों ने जांच कर युवक को मृत घोषित कर दिया

मृतक की पहचान लाल सिंह (30 वर्ष) पुत्र हरिपाल सिंह, निवासी बलियाखेड़ा, थाना पिहानी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लाल सिंह अपनी ससुराल से वापस घर आ रहा था। तभी बूढ़ा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेने और चालक का पता लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
यूपीआजतक रिपोर्टर अनिल गुप्ता

Taza Khabar