November 9, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 9 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 9 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 9 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें...................*

➡️लखनऊ: लखनऊ में AQI का स्तर 250 पार, एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव, लालबाग, अलीगंज, गोमती नगर में प्रदूषण।

➡️लखनऊ: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने बस हादसे का लिया संज्ञान, आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए बस हादसे पर जताया दुख, ऐसी घटनाएं रोकने के लिए अधिकारियों को निर्देश, वाहन निर्धारित गति सीमा का पालन अनिवार्य हो-पाठक, वाहन चालकों की स्वास्थ्य जांच अनिवार्य करने के निर्देश, गृह, परिवहन और संबंधित विभागों को समन्वय के निर्देश, अफसरों को नियमों का कड़ाई से पालन कराने को कहा।

➡️गाजियाबाद: प्लास्टिक फर्नीचर फैक्ट्री में लगी आग, धमाके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जोरदार धमाके के साथ आग का उठा गुबार, विजयनगर औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग, दमकल की 6 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू।

➡️रायबरेली: स्कूटी सवार युवक पर लाठी-डंडों से हमला, हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, शहर कोतवाली क्षेत्र की घटना।

➡️बहराइच: अजगर ने किया नेवले का शिकार, नेवले का शिकार करने का वीडियो वायरल, जकड़कर अजगर ने नेवले को निगला, मोतीपुर के चंदाझार का वीडियो वायरल।

➡️देवरिया: सीएम योगी गोरखपुर के लिए रवाना, श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि, पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का निधन, परिजनों से सीएम योगी ने मुलाकात की।

➡️मेरठ: हेड कांस्टेबल पर युवक ने किया चाकू से हमला, 2 भाइयों के विवाद पर पहुंची थी पुलिस, बीच बचाव में हरेंद्र कुमार के हाथ पर लगा चाकू, हेड कांस्टेबल हरेंद्र कुमार की कलाई कटी, पल्लवपुरम क्षेत्र के व्यास वाटिका की घटना।

➡️सहारनपुर: बढ़ेड़ी घोघू में पोल्ट्री फार्म से ग्रामीण परेशान, मक्खियों के आतंक से ग्रामीणों का जीना मुश्किल, घर, खेत और वाहनों पर मक्खियों का कब्जा, जहरीली दुर्गंध से ग्रामीणों का सांस लेना मुश्किल।

➡️उन्नाव: उन्नाव में बिकी करोड़ों की अवैध आतिशबाजी, लाइसेंस बिना नवीनीकरण किए बिक गए पटाखे, 13 दुकानदारों के नहीं हुए लाइसेंस नवीनीकरण।

➡️आगरा: आगरा के कई इलाकों में AQI 400 पार, शहीद नगर और राजपुर चुंगी में AQI 467, प्रदूषण का असर दिवाली के अगले दिन दिखा, गंभीर श्रेणी में शहर की हवा, सांस लेना मुश्किल, स्प्रिंकलर मशीन से होगा पानी का छिड़काव।

➡️शाहजहांपुर: शाहजहांपुर में सनसनीखेज घटना, पेड़ पर लटके मिले 2 नाबालिग सहेलियों के शव, सुबह दौड़ने निकली थीं दोनों, अब लाश मिली, एक ही पेड़ पर फंदे से लटके मिले दोनों शव, दोनों लड़कियों को मारकर लटकाने की आशंका, पुलिस इस घटना को आत्महत्या बता रही है, एक की उम्र 17 साल, दूसरी की उम्र 15 साल, निगोही थाना क्षेत्र के हर्रेया गांव की घटना।

➡️जालौन: जालौन में आवारा कुत्तों का आतंक, मासूम बच्चे को कुत्तों ने काटा, बच्चे को बचाते समय पिता को भी काटा, उरई कोतवाली के रामनगर का मामला।

➡️दिल्ली: उत्तराखंड राज्य का स्थापना दिवस, राहुल गांधी ने प्रदेशवासियों को बधाई दी।

➡️जालौन: सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल, बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा, गोहन के बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की घटना।

➡️दिल्ली: उत्तर भारत में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, पहाड़ी इलाकों में बदलेगा मौसम, कल से हिमालयी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है, कल से बर्फबारी की संभावना जताई जा रही, 12 और 13 नवंबर को कश्मीर घाटी में अलर्ट, पंजाब में हल्की बारिश होने का अनुमान, दिल्ली-NCR में बारिश की कोई संभावना नहीं।

➡️लखनऊ: जमघट पर पतंग बाजारों में रौनक, पतंगों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़, योगी, मोदी, अखिलेश की तस्वीरों वाली पतंग, बच्चों से बुजुर्गों तक में जमघट पर उत्साह, चाइनीज मांझे से दूर रहने की अपील।

➡️फतेहपुर: सरिया व्यापारी जुगल किशोर के घर चोरी, लॉकर का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, कैश और सोने-चांदी के जेवर ले गए चोर, फतेहपुर में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं, ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर का मामला।

➡️गोरखपुर: पुलिस के अश्व योद्धा नर का निधन, 19 साल की उम्र में आज निधन हुआ, SSP, पुलिस विभाग ने दी श्रद्धांजलि, घोड़े को पुलिस ने खास ट्रेनिंग दी थी।

➡️मथुरा: द्वारकाधीश मंदिर में गोवर्धन पूजा, हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर परिक्रमा की, दूर-दराज से आए बड़ी संख्या में भक्त।

➡️लखनऊ: ठाकुरगंज के लालाबाग के देशराज का मिला शव, ट्रेन की पटरी के पास मिला शव, मौत से पहले युवक ने बनाए वीडियो, रोते-बिलखते कैमरे पर बयां की आपबीती, नेहा, सपना नाम की लड़कियों पर आरोप, झूठे आरोपों में फंसाने का लगाया आरोप, चोरी, छेड़खानी के झूठे आरोप लगाए- युवक, मृतक से पारा थाने में भी हुई थी पूछताछ, ठाकुरगंज पुलिस ने नेहा, सपना को किया अरेस्ट।

➡️इटावा: भरथना रेलवे फाटक के पास हादसा, ट्रेन से कटकर 25 वर्षीय युवक की मौत, शिवम कश्यप नाम के युवक की मौत।

➡️आगरा: पटाखों ने बिगाड़ी आगरा की हवा, आगरा में AQI 467 तक पहुंचा, राजपुर चुंगी में सबसे ज्यादा प्रदूषण, सोमवार 4 इलाकों में AQI 300 के पार, सिकंदरा 339, शहीद नगर में AQI 344।

➡️मेरठ: दीपावली के बाद मेरठ की हवा जहरीली, मेरठ में 346 के पार पहुंचा AQI, शहर के 4 स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता 300 से अधिक, शहर की गली मोहल्लों में जमकर आतिशबाजी, गंगानगर 322 और शताब्दी नगर में 319 AQI।

➡️सिद्धार्थनगर: डुमरियागंज के भटंगवा में चोरी की घटना, पुलिस चौकी के सामने दुकान से चोरी हुई, चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश।

➡️गाजियाबाद: दबंगों का आतंक, बाइक में तोड़फोड़, शराब के नशे में गली में मचाया बवाल, विरोध करने पर कई लोगों को पीटा, विजयनगर के प्रताप विहार का मामला।

➡️वाराणसी: दारोगा की मोटरसाइकिल चोरी, जंसा थाने में तैनात अजय की बाइक चोरी, आवास के बाहर खड़ी बाइक ले गए चोर।

➡️हापुड़: युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक फरार, फैसले के लिए दो दिन तक गांव में हुई पंचायत, मामला सामने आने के बाद पुलिस ने लिखा केस, हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र की घटना।

➡️कन्नौज: अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी की हत्या मामला, हत्यारोपी अमोल दीक्षित पर लिखा मुकदमा, अमोल उसके पिता और मां पर केस दर्ज, अमोल दीक्षित की तलाश में लगी पुलिस, माता-पिता पर भी लगाए गए गंभीर आरोप, MLA अर्चना पांडेय के भतीजे अनुज की हत्या, कांग्रेस नेता अमोल ने 4 गोलियां मारी थीं।

➡️सहारनपुर: टायर की दुकान में लगी भीषण आग, कुतुबशेर क्षेत्र में लगी आग बुझाई गई, दीयों से आग लगने की आशंका जताई गई।

➡️लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मांग, आधार कार्ड को वोटिंग से जोड़ा जाए- अखिलेश, मेटल कार्ड बनाए जाएं जिससे नकली न बने- अखिलेश, बायोमेट्रिक्स पहचान को अपनाया जाए- अखिलेश, भाजपा नकली वोटिंग नहीं करा पाएगी- अखिलेश।

➡️अलीगढ़: अलीगढ़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रिटायर्ड FCI मैनेजर के घर 15 लाख से अधिक की चोरी, दिवाली पर परिवार बुलंदशहर के अनूपशहर गया था, घर के ताले और अलमारी तोड़कर की चोरी, 10 तोला सोना, 250 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी, 18 हजार रुपये की नकदी भी समेट ले गए चोर, घर में ड्राईफ्रूट खाए, बीड़ी पीकर फरार हुए चोर, पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगालने में जुटी, गांधी पार्क थाने की अंबेडकर कॉलोनी का मामला।

➡️सोनभद्र: बभनी में बाइक बिजली के पोल से टकराई, एक किशोर की मौत, 3 लड़के गंभीर घायल, तेंदुअल गांव के पास हुआ सड़क हादसा।

➡️दिल्ली: यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का बयान, राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, SIR रद्द हो, BJP के लोग EC को डिफेंड कर रहे- राजेंद्र पाल, EC ने BJP की वोट चोरी में मदद की- राजेंद्र पाल, BJP हर चीज में धर्म लेकर आ जाती है- राजेंद्र पाल।

➡️जौनपुर: जमीन विवाद में विधवा महिला के साथ मारपीट, दबंगों ने लात-घूंसों से महिला को बेरहमी से पीटा, महिला को जमीन पर घसीटने का भी आरोप, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, केराकत के कुसरना महादेवा गांव का मामला।

➡️कौशाम्बी: दबंगों ने परिवार पर किया हमला, जमकर मारपीट, कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमले का आरोप, महिला समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल, गर्भवती महिला से भी मारपीट का आरोप, पीड़ित छोटू मौर्य ने थाने में दी तहरीर, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सैनी कोतवाली के गरई गांव का मामला।

➡️दिल्ली: PMEGP योजना में 32 करोड़ के लोन घोटाले का खुलासा, ED ने 10.63 करोड़ की 11 संपत्तियां कुर्क कीं, श्रीनगर और बांदीपोरा में जमीन-मकानों पर कार्रवाई, J&K बैंक की दो शाखाओं के अधिकारियों पर आरोप, 270 टर्म लोन और 270 वर्किंग कैपिटल खाते NPA मिले, फर्जी लाभार्थियों और कंपनियों के नाम पर निकाली रकम, फर्जी बिलों के जरिए लोन राशि के दुरुपयोग का खुलासा, 11.37 करोड़ की अपराध से अर्जित संपत्ति चिन्हित, घोटाले की रकम से खरीदी संपत्तियां, कराया निर्माण, CBI और ACB की FIR के आधार पर ED की जांच शुरू।

➡️कानपुर: रावतपुर में फूड कार्ट की किचन में भीषण आग, डीप फ्रायर के पास शॉर्ट सर्किट से लगी आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप, किचन में रखा सामान जलकर हुआ राख, सूचना के 10 मिनट में मौके पर पहुंची दमकल, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, हादसे में कोई जनहानि नहीं, बड़ा हादसा टला।

➡️दिल्ली: दिवाली पर जलने के मामलों में बढ़ोतरी, सफदरजंग अस्पताल में 2 दिन में 135 मरीज पहुंचे, 7 और 8 नवंबर को जलने के कुल 135 मामले दर्ज, 129 मामले दिवाली से संबंधित, 6 गैर-दिवाली के, पटाखों से जलने के 7 मामले सामने आए, दीये से जलने के भी 7 मामले आए, 14 मरीजों को सर्जरी की जरूरत पड़ी, 8 नवंबर को सबसे ज्यादा 127 मरीज पहुंचे।

➡️लखीमपुर: युवक ने 2 सिपाहियों पर लगाया आरोप, 2 सिपाहियों पर बेरहमी से पीटने का आरोप, मंदिर से घर लौटते समय रास्ते में रोककर पिटाई, बेवजह मारपीट करने का पीड़ित ने लगाया आरोप, घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती, सूचना पर मौके पर पहुंचे सदर विधायक, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग, महोला चौकी क्षेत्र के महोला गांव का मामला।

➡️देहरादून: उत्तराखंड राज्योत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम, CM धामी ने विकास पुस्तिका का विमोचन किया, विकास पुस्तिका-2026 का किया विमोचन, विकास कार्यों और उपलब्धियों का दस्तावेज जारी।

➡️महराजगंज: ट्रेन की चपेट में आने से महिला, बच्ची की मौत, आनंदनगर-लक्ष्मीपुर रेलखंड पर दर्दनाक हादसा, उदितपुर के पास ट्रेन की चपेट में आईं मां-बच्ची, केसौली गांव की रहने वाली थीं मृतका और बेटी, पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।

➡️महराजगंज: ट्रक के केबिन में मोमबत्ती जलाना पड़ा भारी, मोमबत्ती से अचानक ट्रक के केबिन में लगी आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप, आग की लपटों में जलकर केबिन हुआ खाक, वाहन में आग लगने से मची अफरा-तफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, सोनौली कोतवाली के पास पार्किंग की घटना।

➡️फर्रुखाबाद: पुराने विवाद में कहासुनी के बाद फायरिंग, गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल, युवक के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती, विशेष समुदाय के युवकों पर गोली मारने का आरोप, फर्रुखाबाद कोतवाली के खटकपुरा का मामला।

➡️दिल्ली: रेलवे पार्सल में 1,286 किलो संदिग्ध मांस मिला, हैदराबाद से दिल्ली पहुंची दक्षिण एक्सप्रेस में बरामदगी, 20 थर्माकोल पेटियों से 1,286.35 किलो मांस मिला, रेलवे रिकॉर्ड में मटन-मीट के नाम से बुक थी खेप, रेलवे सतर्कता विभाग की सूचना पर संयुक्त कार्रवाई, FSL और पशु चिकित्सकों की टीम ने लिए नमूने, गोमांस होने की आशंका, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं, वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट से होगी मांस की पहचान, रेलवे DCP बी. भारतरेड्डी ने दी मामले की जानकारी।

➡️गाजीपुर: सड़क हादसे में 6 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, पिता के साथ बाइक पर जा रही थी बच्ची, अचानक बाइक पर कूद गया बंदर, सड़क पर गिरी बच्ची को कार ने कुचला, हादसे में बाइक सवार पिता भी घायल, मुहम्मदाबाद के गाजीपुर-भरौली हाईवे की घटना।

➡️मथुरा: ग्राम ओवा में जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, ऐंचा दाऊजी मंदिर की जमीन के पास 2 पक्ष भिड़े, जमीन जोतने को लेकर विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, एक पक्ष ने जोती जमीन, दूसरे पक्ष ने किया विरोध, काफी देर तक दोनों पक्षों में चलता रहा बवाल, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, दोनों पक्षों के 16 नामजद, 15-20 अज्ञात पर केस, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश, शेरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ओवा का मामला।

➡️फर्रुखाबाद: पुराने विवाद में कहासुनी के बाद फायरिंग, युवक के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती, मुस्लिम युवकों पर गोली मारने का आरोप, अभिषेक सैनी नाम का लड़का गंभीर घायल, फर्रुखाबाद के खटकपुरा मोहल्ले की घटना।

➡️लखनऊ: विकास नगर थाना क्षेत्र में लगी आग, सब्जी मंडी के पास अपार्टमेंट में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं।

➡️बागपत: पटाखे छुड़ाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, मारपीट का लाइव वीडियो कैमरे में कैद, मारपीट में 2 महिलाएं, एक युवक घायल, बड़ौत कोतवाली के खामपुर लुहारी का मामला।

➡️आगरा: पटाखा फोड़ने से मना करने पर मारपीट, दोनों पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस ने 2 घायलों का कराया मेडिकल, बाह के चौरंगा हार गांव का मामला।

➡️लखनऊ: विकास नगर थाना क्षेत्र में लगी आग, सब्जी मंडी के पास अपार्टमेंट में आग लगी, विकास नगर के प्रभु प्लाजा में लगी आग, बिल्डिंग में तीसरे फ्लोर पर फ्लैट में आग लगी, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं, इस कॉमर्शियल बिल्डिंग में लाइब्रेरी भी है।

➡️सोनभद्र: मंदिर की जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ट्रैक्टर से कराई गई जमीन की जुताई, फूल-पौधे, फल-सब्जियों को नष्ट करने का आरोप, विरोध करने पर महिला से गाली-गलौज-अभद्रता, पांच लोगों के खिलाफ बभनी थाने में शिकायत, मंदिर निर्माण के लिए दान की थी सवा बीघा जमीन, बभनी थाना क्षेत्र के बैना गांव का मामला।

➡️बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने से दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे, धारदार हथियार, साबित अली, ताहिर, मां साइफर पर हुआ हमला, हमले में मुरावन पुरवा निवासी साबित की मौत, गंभीर घायल ताहिर को लखनऊ रेफर किया, घायल महिला का बहराइच मेडिकल में इलाज, दोनों पक्षों में पूर्व से चल रहा था जमीन विवाद, थाना रामगांव इलाके के मुराईनपुरवा का मामला।

————————————————————————————

Taza Khabar