पंजाब22जून*10 ग्राम हैरोइन सहित दो काबू
अबोहर, 22 जून (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई गुरमीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी अजीमगढ़ लिंक रोड हनुमानगढ़ बाईपास जा रही थी कि सामने से दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई। शक के आधार पर जब उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनसे 10 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान गगन कुमार उर्फ शीनू पुत्र रामलाल वासी गली नं.3 ठाकर आबादी, हालाबाद मक्कड़ कालोनी अबोहर, राहुल मोंगा उर्फ काका पुत्र वेद प्रकाश गली नं. 10, वार्ड नं. 21, गुरूनानक नगरी मलोट हालाबाद गली नं. 15 उत्तम विहार कालोनी के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ नगर थाना 2 में मुकदमा नं. 53, 21.06.2022 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतास28जुलाई26*रोहतास पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 बाइक बरामद, 3 गिरफ्तार*
नई दिल्ली28जुलाई26* दिल्ली PWD के AE को CBI ने रिश्वत में दबोचा, ₹46.75 लाख नकद बरामद दो अन्य भी गिरफ्तार_*
नई दिल्ली28 जुलाई26*संसद मार्च में कैसे पहुंचे 2873 अपराधी? दिल्ली पुलिस महसंघ ने उठाए सवाल