[6/21, 5:30 PM] Ram Prakash Upaajtak: *देवकली व मंगला काली मंदिर एवं गौवंश संवर्धन/संरक्षण ट्रस्ट की नीलामी 25 जून को।*
*औरैया 21 जून, 2022*–
उप जिलाधिकारी/मेला अधिकारी द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि महाकालेश्वर देवकली व मां मंगलाकाली देवस्थान एवं गौवंश संवर्धन/ संरक्षण ट्रस्ट औरैया के अंतर्गत पढ़ने वाले महाकालेश्वर देवकली मंदिर व मां मंगलाकाली देवस्थान मंदिर में शिवरात्रि सहित अन्य त्योहारों पर मेले आदि के आयोजन हेतु दुकानों, झूलों एवं वाहन पार्किंग, मोटरसाइकिल, साइकिल स्टैंड आदि की सार्वजनिक नीलामी आगामी 1 वर्ष (1 जुलाई 2022 से 30 जून 2023 तक) के लिए ठेका करने का निर्णय लिया गया है। उक्त सार्वजनिक नीलामी दिनांक 25 जून 2022 को 1:00 बजे कलेक्ट्रेट मुख्यालय ककोर भवन के सभाकक्ष में कराई जाएगी। इच्छुक व्यक्ति/ फार्म सार्वजनिक नीलामी में प्रतिभाग कर सकते हैं।
[6/21, 7:21 PM] Ram Prakash Upaajtak: *जनपद में हाईकोर्ट द्वारा वृहद स्तर पर फेरबदल*
*जिले के पांच न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण, आठ आयेंगे*
*औरैया 21 जून।* उच्च न्यायालय ने अधिसूचना जारी कर प्रदेश के बड़े स्तर पर न्यायिक अधिकारियों में फेर बदल कर दिया है। रजिस्ट्रार जनरल आशीष गर्ग ने सूची जारी कर औरैया जिला जजी के पांच न्यायिक अधिकारियों का गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया गया है तथा विभिन्न जिलों से आठ न्यायिक अधिकारियों को यहां भेजे जाने का आदेश दिया है।
स्थानांतरित होने वाले ए.डी.जे. प्रथम राजेश चौधरी को बरेली, ए.डी.जे. रजत सिंन्हा को मिर्जापुर व ए.डी.जे. मीनू शर्मा को बस्ती भेजा गया है। सिविल जज सी.डिवी. शिवानी त्यागी को गौतम बुद्ध नगर व सिविल जज जू.डि. सुरभि गुप्ता को मुजफ्फरनगर भेजा गया है। अन्य जिलों से स्थानांतरित होकर आने वाले ए.डी.जे. गोपाल जी व श्रीमती मचला अग्रवाल बदायूं से, संजय कुमार सिंह मेरठ से, प्रकाश नाथ श्रीवास्तव भदोही से आ रहे हैं। सिविल जज सी.डि. पद पर शहनाज अंसारी बरेली से एवं स्वाति चन्द्र मेरठ से तथा श्रीमती वंदना मुजफ्फरनगर से व अनु चौधरी हापुड़ से सिविल जज जू. डिवी. पद पर आ रही हैं। डी.वी.ए. प्रवक्ता शिवम शर्मा एडवोकेट ने बताया कि स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों को चार जुलाई तक पद भार ग्रहण करने के लिए कहा गया है। स्थानांतरित न्यायिक अधिकारीगण निर्धारित कार्यकाल पूर्ण कर चुके हैं।
[6/21, 7:31 PM] Ram Prakash Upaajtak: *हुआ समझौता चोर ने 20 हजार देकर ले लिया मोवाइल*
*अछल्दा,औरैया।* थाना क्षेत्र के कस्बा नहर बाजार निवासी पवन कुमार की मोबाइल सेंटर की दुकान है।जिस पर मंगलवार सुबह नया मोबाइल खरीदने आया युवक मोवाइलों को देखना शुरू कर दिया। इस बीच उसने एक मोबाइल काउंटर से उठा कर जेब मे डाल कर चल दिया।जब दुकानदार ने देखा तो मोबाइल गायब मिलने पर सीसीटीवी कैमरा चेक किया , तो उसमें चोरी की घटना कैद मिल गई। उसके आधार पर उसकी पहिचान कर ली गई। दुकानदार जानकारी करते हुए उसके महेवा बस अड्डा घर पर पहुँचकर पूछताछ की गई।आपसी राजीबाजी की पंचायत होने के बाद दुकानदार को 20 बीस हजार रुपए कीमत की घनराशि देकर उसी युवक को मोवाइल सौप दिया गया है। कस्बा में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।
[6/21, 7:58 PM] Ram Prakash Upaajtak: *देखें जाने पर चारों ने महिला से की छेड़छाड़*
*गले का माला कान के बाला व 20 हजार नकदी लेकर भागे चोर*
*अछल्दा,औरैया।* स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव में मंगलवार तड़के करीब चार बजे एक मकान में दो चोरों ने घर मे घुसकर कमरें में बख्सा में रखें जेवरात समेत नगदी चोरी कर लिए। महिला के जागने पर शोर शराबा करने पर उसके साथ मारपीट छेड़छाड़ करते हुए उसके कान से वाला,गले से मंगल सूत्र झपट कर भाग निकले।पीड़िता ने थाना पहुँचकर लिखित तहरीर दी है।
गांव के ही निवासी पीड़िता ने थाना में लिखित शिकायती पत्र दिया है। जिसमें उसने कहा है कि मंगलवार की भोर तड़के घर के अंदर बच्चों के साथ सो रही थी। पति घर पर नही थे। वह मिस्त्री का कार्य करते हैं। पत्थर टाइल्स लगाने औरैया एक सप्ताह पहले से चले गये थे। घर पर अकेले बच्चों के साथ सो रहीं थी। अचानक आंख खुलने पर गांव के दो आरोपित कमरा के अंदर घुसे हुए थे। अचानक आंख खुलने पर आवाज सुनाई देने पर आवाज लगाई तो दोनों दुबक गए।जैसे ही शशि देवी कमरें के अंदर पहुँची तो दोनों छेड़छाड़ करने लगे। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिये। शोर शराबा चिल्लाने पर उसका बेटा जाग गया। चोर पीड़िता के गले की माला, कान के बाला पहने हुए उसे झपट कर भाग निकले है। वही कमरे में रखा बख्सा का ताला तोड़कर गले की जंजीर,मंगलसूत्र, ब्रजबाला,दो अंगूठी समेत, 20 हजार रुपये की नगदी आदि चोरी कर ले गये है।थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि मामला की जांच पड़ताल की जा रहीं है।
[6/21, 8:13 PM] +91 97600 95606: औरैया में मंगलम स्वीट हाउस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग।दुकान में रखा सारा सामान जलकर हुआ खाक।व्यापारी को हुआ लाखो का नुकसान।फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू। यह मामला बिधूना कोतवाली क्षेत्र का है।

More Stories
नई दिल्ली 30 मार्च 26*पत्रकारों की समस्याओं को लेकर सांसद संजय देशमुख ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र।
इटावा 30 मार्च 26*जय वैश्य समाज की चतुर्थ राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक बकेवर में संपन्न*
अयोध्या 30 मार्च 26*नीरज की नई उड़ान — यूपी पीसीएस परीक्षा में 33 वीं रैंक हासिल कर बने युवाओं के लिए प्रेरणा