March 31, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी20जून*ब्रिटिश पीरियड के जमाने की 100 साल पहले की भूल फिर दोहरा रहे हैं रेलवे के अधिकारी*

कौशाम्बी20जून*ब्रिटिश पीरियड के जमाने की 100 साल पहले की भूल फिर दोहरा रहे हैं रेलवे के अधिकारी*

कौशाम्बी20जून*ब्रिटिश पीरियड के जमाने की 100 साल पहले की भूल फिर दोहरा रहे हैं रेलवे के अधिकारी*

*अंडरग्राउंड पुल बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत बिना उपयुक्त स्थान के प्रस्तावित किए जा रहे हैं अंडरग्राउंड पुल*

*इमामगंज कौशाम्बी* कहां पर अंडरग्राउंड पुल बनाना है और कहां पर अंडरग्राउंड पुल नहीं बनाना है इसको बिना देखे लगातार अंडरग्राउंड पुल बनाए जा रहे हैं अंडरग्राउंड पुल ग्रामीणों के लिए सुविधाजनक कम मुसीबत अधिक बन रहे हैं इसी तरह का एक ताजा मामला चायल तहसील क्षेत्र के मूरतगंज के समीप गेट नंबर 10 जीवन गंज और गेट नंबर 11 जलालपुर बोरियों में बनाए गए अंडरग्राउंड पुल का है जहां 2 घंटे के बारिश के बाद पुल में पूरी तरह से पानी भर गया है यह पुल स्विमिंग पूल बन गया है जिससे ग्रामीणों का आवागमन बंद हो गया है अब सवाल उठता है कि जब पहले से पानी निकासी की कार्य योजना पुल बनाने वाली कंपनी नहीं बना सकी थी तो पुल बनाए जाने की क्या जरूरत थी पहले पानी निकासी की व्यवस्था बनाया जाना था लेकिन पानी निकासी की तरफ विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों ने योजना बनाना उचित नहीं समझा ब्रिटिश पीरियड में भी रेलवे लाइन के नीचे अंडरग्राउंड पुल बनाए गए थे जिनके सामने भी यही समस्याएं थी बारिश के दिनों में पानी भर जाते थे ब्रिटिश पीरियड की भूल को रेलवे के अधिकारी दोहरा रहे हैं

ग्रामीणों ने पुल में पानी भर जाने की सूचना जी०एम०आर कंपनी के अधिकारियों को दी है लेकिन ग्रामीणों की समस्या पर अधिकारियों के कानों में जूं नहीं रेंगी है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है पुल में पानी भर जाने से पूरी तरह से रास्ता बाधित हो गया है अब सवाल उठता है कि जो भूल 100 साल पहले ब्रिटिश सरकार ने की थी वही भूल भारत सरकार के रेलवे अधिकारियों को करने की क्या जरूरत थी पुल बनाने के नाम पर करोड़ों की रकम खर्च की जा रही है आखिर अंग्रेजों की भूल पर इन अधिकारियों को चलने की क्या जरूरत थी यह बड़ी जांच का विषय है और जांच हुई तो पुल बनाने में लगे अधिकारियों का निजी स्वार्थ उजागर हो सकता है अंडरग्राउंड पुल में पानी की निकासी की व्यवस्था बनाए बिना पुल बनाया जाना विभागीय अधिकारियों की एक बड़ी साजिश का हिस्सा है जो बड़ी जांच का विषय है

 

Taza Khabar