औरैया 05 जून *प्रोजेक्ट नई किरण की टीम ने 2 परिवारों को आपस में मिलाया*
*औरैया।* रविवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार महिला थानाध्यक्ष प्रीति सेंगर की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन किया गया। जिसमें 10 फाइलें दायर की गई व 2 परिवार को जो आपसी वैचारिक मतभेद की वजह से कुछ दिनो से अलग रह रहे थे। एक दूसरे के साथ रहने को राजी नही थे , जिसके कारण परिवार टूटने की कगार पर था। जिसे समझा बुझाकर पति-पत्नी के मध्य मन मुटाव कलह को दूर कर एक साथ रहने को राजी कर परिवार से मिलाया गया। परिवार को हंसी खुशी बिदा किया गया। नई किरण प्रोजेक्ट के अन्तर्गत विखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान प्रोजेक्ट नई किरण के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर 2026 *पूर्णिया में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा: 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त,
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया में राष्ट्रीय पोषण माह का धमाल: मध्य विद्यालय तेतराही में लगा अनोखा पोषण मेला,
मथुरा 6 अक्टूबर 26*अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में मथुरा में सपा का हल्ला-बोल