औरैया31मई*अहिल्याबाई होल्कर की 297वी जयंती धूमधाम से मनाई गई*
*समारोह में आधा सैकड़ा से ज्यादा मेधावियों व प्रधानों सहित अन्य उत्कृष्ट कार्य करने वालो को किया गया सम्मानित*
*पूरे नगर में समाज के लोगो ने निकाली बाइक रैली,जगह जगह हुआ स्वागत*
*दिबियापुर,औरैया।* अहिल्याबाई होल्कर समाज सेवा समिति दिबियापुर द्वारा नगर में विशाल बाइक रैली निकालकर व मेधावियों सहित उत्कृष्ट कार्य करने वालो को सम्मानित कर 297वी जयंती धूमधाम से मनाई गई।
मंगलवार को नगर के कमला लाज में आयोजित कार्यकम में मुख्य अतिथि डाक्टर उमाशंकर पाल प्रोफेसर केजीएमयू लखनऊ ,अध्यक्ष इंडियन कैंसर संस्थान एवं सभाध्यक्ष विशम्भर सिंह पाल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने आत्मप्रतिष्ठा का झूठे मोह त्याग करके सदा न्याय करने का प्रयत्न किया। और कहा कि रानी लक्ष्मीबाई के बाद अगर किसी का नाम इतिहास में श्रद्धा व सम्मान से लिया जाता है तो वह अहिल्याबाई होल्कर का, जिनको अपने जीवन काल में ही जनता इन्हें देवी समझने और कहने लगी थी। शासन और व्यवस्था के नाम पर घोर अत्याचार हो रहे थे। उस समय अहिल्याबाई ने व्यवस्था को दुरुस्त किया था। अहिल्याबाई ने छह माह भारत की यात्रा की व समाज व धर्म सेवा को मंदिर, सराय, प्याऊ एवं कुएं बनवाए थे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने
कार्यकम का शुभारम्भ अहिल्याबाई के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर व दीप प्रज्जवलित कर किया। वहीं जनपद के सरकारी सेवाओं मै नवचयनित अभ्यर्थियों, प्रधानो, हाईस्कूल, इंटर , स्नातक, परा स्नातक व मेधावी छात्रों व अन्य क्षेत्रों की विशिष्ट प्रतिभाओं व हॉवर्ड वर्ल्ड रिकार्ड द्वारा घोषित नन्हें इतिहासकार तथा शिक्षादान फेडरेशन के उत्तर प्रदेश के ब्राण्ड एम्बेसडर* कानपुर निवासी 11 वर्षीय कक्षा 7 के छात्र यशवर्धन सिंह का सम्मान स्मृतिचिह्न ,शाल व प्रमाण पत्र देकर व एक नए पुरस्कार में द्वारिका प्रसाद पाल प्रतिभा पुरस्कार से हाईस्कूल के 80 प्रतिशत से ऊपर मेधावी छात्रों को प्रथम , पुरस्कार 2100, द्वितीय पुरस्कार 1500 व तृतीय पुरस्कार 1100 रू नकद देकर सम्मानित किया गया। संचालन कर रहे समिति के महासचिव डाक्टर कप्तान सिंह पाल ने मुख्य अतिथि के समक्ष सभी को नशा व धूम्रपान से दूर रहने की शपथ दिलवाई। इससे पूर्व वाहन रैली मंडी समिति से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कार्यकम स्थल तक पहुंची जिसका जगह जगह लोगो ने पुष्प वर्षा उड़ाकर व लोगो का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यकम में अहिल्याबाई होलकर समाज सेवा समिति दिबियापुर के संरक्षक जगदीश सिंह बारे लाल पाल, अध्यक्ष मजिस्टर सिंह पाल, महासचिव डाक्टर कप्तान सिंह , रामकिशोर पाल, उपाध्यक्ष छोटे लाल पाल,डाक्टर अनुपम सिंह पाल,संयुक्त मंत्री अजय कुमार पाल, संजीव धनगर, जिलाध्यक्ष धनगर महासभा , राकेश पाल, ओमपाल पाल,संजय पाल,प्रधान प्रेमिना सिंह , अमित पाल , रघुराज सिंह पाल,अमित पाल , संजीव फौजी , डॉक्टर जसवंत सिंह धनगर , केश राम पाल , आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ31अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
प्रतापगढ़31अक्टूबर25* सपूत DIG राजीव पाण्डेय को ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’
लखनऊ31अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*