औरैया22मई*नवीन प्रदर्शनी स्थल को बनाया ऑटो टैक्सी स्टैंड*
*औरैया।* डग्गामार वाहनों को लेकर प्रशासन हरकत में आया। शहर में जगह-जगह डग्गामार वाहन स्टैंड बना कर सवारियां भरते हैं। जिससे कई स्थानों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है अवैध डग्गामार स्टैंड हटाने के लिए प्रदेश सरकार ने अपना फरमान जारी किया है। अवैध डग्गामार स्टैंड संचालित ना हो इसी के मद्देनजर प्रशासन ने नवीन प्रदर्शनी स्थल जालौन रोड बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज के सामने ऑटो टैक्सी स्टैंड बनाया है। जिसमें प्रदर्शनी परिसर में समतलीकरण एवं साफ सफाई की जा रही है। उपरोक्त स्थान से ही ऑटो एवं टैक्सी चालक सवारियों को लाने वाले जाने का काम करेंगे।

More Stories
मथुरा 26 अगस्त 26*थाना छाता पुलिस द्वारा धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
पूर्णिया में अजीमुश्शान जुलूस-ए-मोहम्मदी, अकीदत के सैलाब में डूबा शहर*
बांदा 26अगस्त 26*रक्षाबंधन पर जेल अधिकारियों को बांधी राखी, दिया शांति और सद्भाव का संदेश*