औरैया 15 मई *प्लास्टिक सिटी मार्ग सालों से गड्ढों मे तब्दील राहगीरों का चलना दूभर*
*कंचौसी,औरैया।* कंचौसी ककोर सिटी मार्ग ओवरलोड ट्रकों के आवागमन से गड्ढे में तब्दील हो चुका है। जिससे इस मार्ग पर राहगीरों का चलना दूभर हो चुका है। इस मार्ग को ढाई साल पहले यूपीएसआईडीसी ने करोड़ों रुपये खर्च कर बनाया था। लेकिन वर्तमान में इस पर चलना दूभर है। सड़क पर कई स्थान पर गहरे गड्ढ़ों के कारण आए दिन वाहन स्वामी गिरकर घायल हो रहे हैं। वहीं जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ प्लास्टिक सिटी का निरीक्षण किया था। उन्होंने यहां के हालात देखकर उद्यमियों की समस्याएं भी जानी थीं। जिलाधिकारी ने कहा था कि जल्द समस्याएं दूर कराई जाएंगी। परियोजना के बीच का मुख्य दो किलोमीटर फोर लेन मार्ग जर्जर है। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। यह मार्ग प्लास्टिक सिटी जिला मुख्यालय व जिले को जोड़ता है। लोगों ने जिलाधिकारी से सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की है।

More Stories
बांदा 24 मई 26*26 मई को बांदा पहुंचेंगे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद,
बांदा24मई26* गलौली यमुना घाट में लगातार 04 दिन से अधिकारियोंकी मिलीभगतसे खनन माफिया कर रहे अवैध खनन
उत्तर प्रदेश24मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*