पंजाब13मई*मोटरसाईकिल चोरी आरोपी 3 दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 13 मई (शर्मा): नगर थाना नं. 1 के प्रभारी मनोज शर्मा, एएसआई अमरीक सिंह ने चोरी के मोटरसाईकिल सहित पकड़े गए आरोपी जसविंद्र सिंह उर्फ जस्सी पुत्र शमशेर सिंह वासी ढाणी विशाखा सिंह थाना अरनीवाला, निर्मल सिंह उर्फ निम्मा वासी कंधवाला हाजरखां थाना अरनीवाला, सोनू सिंह पुत्र सुखविंद्र सिंह वासी कंधवाला हाजरखां थाना अरनीवाला जिला फाजिल्का को न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि नगर थाना नं. 1 के प्रभारी मनोज शर्मा, एएसआई अमरीक सिंह अपनी टीम के साथ पक्का सीडफार्म लिंक रोड की तरफ जा रहे थे कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि जसविंद्र सिंह उर्फ जस्सी पुत्र शमशेर सिंह वासी ढाणी विशाखा सिंह थाना अरनीवाला, निर्मल सिंह उर्फ निम्मा वासी कंधवाला हाजरखां थाना अरनीवाला, सोनू सिंह पुत्र सुखविंद्र सिंह वासी कंधवाला हाजरखां थाना अरनीवाला जिला फाजिल्का जो चोरी के मोटरसाईकिल बेचने की फिराक में हैं। अगर उन्हें पकड़ा जाये तो उनसे चोरी के मोटरसाईकिल बरामद हो सकते हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को काबू किया। उनसे 25 मोटरसाईकिल के करीब बरामद किये जबकि एक आरोपी राजू उर्फ चिठी पुत्र काला सिंह वासी सामने थाना अरनीवाला मौके से फरार हो गया। चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नं. 79, 11.05.2022 भांदस की धारा 379, 411आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो 7: पुलिस पार्टी व आरोपी व बरामद मोटरसाईकिलों के चैसी नंबर
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रांची १६ मार्च २६ * रमज़ान के पवित्र महीने के अवसर पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।
रोहतास १६ मार्च २६ * तेंदुनी चौक, बिक्रमगंज स्थित “उमेश स्वीट्स कन्फेक्शनरी” का एलपीजी सिलेंडरों के उपयोग के संदर्भ में औचक निरीक्षण किया गया।
मथुरा 15 मार्च 26* फर्जी तरीके से परीक्षा पास कराने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*