झांसी13मई*एक ही रात में तीन अलग अलग ग्रामों में बकरी चोरों ने सेंधमारी करके आठ बकरियां चोरी की
मऊरानीपुर। एक ही रात में तीन अलग अलग ग्रामों में बकरी चोरों ने सेंधमारी करने दो मजरों से आठ बकरियां को चुराकर ले गए बकरियां चोरी हो जाने की जानकारी सुबह जागने पर बकरी पालकों को हो सकी। तीसरी जगह बकरी पालन के जाग जाने से अज्ञात चोर भाग खड़े हुए। मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मजरा पहाड़गंज निवासी जगदीश कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार की रात्रि में अज्ञात बकरी चोर बाड़े में कैद तीन बकरियों को चुराकर ले गए है। इसी प्रकार ग्राम अटारन निवासी हरिचरन कुशवाहा के यहां से पांच बकरियों के नग चोरी हो गए। वही मजरा परसारा निवासी किशोरीलाल पाल के यहां से भी उसी रात्रि में बदमाशों ने मकान के बाहर लगे गुम्मो को हटाकर एक बकरियां चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन आहट मिलने से बकरी पालक के जाग गया जिससे अज्ञात बकरी चोर भाग खड़े हुए।
मऊरानीपुर । क्षेत्र भ्रमण के दौरान मऊरानीपुर खंड विकास अधिकारी गणेश वर्मा ने बताया कि विकासखंड के प्रत्येक ग्रामों में तैनात किए गए डांटा इंनटी आपरेटर पंचायत सहायकों के माध्यम से वृद्धा अवस्था पेंशन धारक अपना अपना आधार कार्ड अपडेट करा लें। उन्होंने बताया कि 8778 मैं से 3324 पेंशन लाभार्थियों ने ही अपना आधार कार्ड प्रमाणीकरण कराया है बाकी 5456 पेंशन धारक अभी भी अपना प्रमाणीकरण नहीं करा सके है। जिससे 31 मई तक प्रत्येक पेंशन धारक अपना आधार प्रमाणीकरण करा लें। जिससे पेंशन खाता धारक के खाते में वृद्धा अवस्था पेंशन की धनराशि भेजी जा सकें। साथ ही वृद्धावस्था पेंशन धारक अपनी सुविधा अनुसार सीएससी केंद्रों पर भी अपना आधार प्रमाणीकरण करा सकते है।
मऊरानीपुर । गत बुधवार की देर रात्रि में झांसी खजुराहो फोरलेन पर बड़ागांव तिगैला के नजदीक बाइक सवार दंपत्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ग्राम टकटौली निवासी चंदन तथा उसकी पत्नी कृष्णा देवी मऊरानीपुर से घरेलू सामान खरीदकर बाइक से गांव वापस लौट रहे थे। जब वह बड़ागांव तिगैला के पास पहुचे तभी वह अज्ञात वाहन ने चपेट में आ जाने से घायल हो गए। जिससे 108 एम्बुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर भेजा गया।

More Stories
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*
कानपुर देहात 03 मार्च 2026*डीएम की अध्यक्षता में 04 मार्च को तहसील अकबरपुर संपूर्ण समाधान दिवस का होगा आयोजन*
सुल्तानपुर 3 अप्रैल 26*शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग, एक बीघा फसल जलकर राख