औरैया15अप्रैल*गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने सामान किया पार*
*कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरिया स्थित सपा नेता के घर चोरी की घटना को दिया अंजाम*
*औरैया।* जिले में हो रही चोरियों के कारण कानून व्यवस्था फेल हो रही है। कोतवाली प्रभारी व्यवस्थाओं को संभालने में सक्षम साबित नहीं हो पा रहे हैं। जहां एक और पुलिस कप्तान व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने में जुटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर चोरों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं।कोतवाली पुलिस चोरों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित होती दिख रही है। गुरुवार की देर रात चोरों ने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरिया चैनसुख में सपा नेता की गोदाम का चोरों ने ताला तोड़कर गोदाम में रखी सरसों की बोरियों व अन्य सामान पार कर दिया। सुबह होने पर गृह स्वामी को चोरी होने की जानकारी हुई। जिस पर उन्होंने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरिया चैनसुख निवासी समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रविंद्र सिंह तोमर के घर गुरुवार की देर रात गोदाम का ताला तोड़कर उसमें रखी करीब 20 बोरियों में रखी 10 कुंतल सरसों के अलावा अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह होने पर जब उन्होंने देखा तो गोदाम का ताला टूटा हुआ था, तथा बोरिया व अन्य सामान इधर-उधर पड़ा हुआ था। जिस पर उन्हें चोरी की आशंका हुई। उसी समय उन्होंने गोदाम के अंदर जाकर देखा तो उपरोक्त सरसों की बोरियां व अन्य सामान गायब था। चोरी की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने गोदाम का टूटा हुआ ताला एवं बिखरा पड़ा सामान देखा। चोरी की रिपोर्ट लिखाने के लिए गृह स्वामी रविंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर दी है। उपरोक्त गृह स्वामी ने अपनी जुबानी बताया है कि चोर संभवतः लोडर पर लादकर सरसों की बोरियां व अन्य सामान ले गये होंगे। आपको बताते चलें कि शहर में चोर कई जगह चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं, लेकिन कोतवाली पुलिस इन घटनाओं को रोकने में असमर्थ साबित हो रही है।

More Stories
नई दिल्ली 1 मार्च 26*T20 WC: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
सहारनपुर 1 मार्च 26*डीआईजी अभिषेक सिंह ने देवबंद में किया फ्लैग मार्च
हरिद्वार 1 मार्च 26*सड़क सुरक्षा प्रति जागरूक करने वाले प्रोडयुसर एवं हेलमेट मैं ऑफ इंडिया से भेंट