औरैया13अप्रैल22*दो पक्षों में चले लाठी-डंडे व धारदार हथियार, सात लोग घायल*
*फफूंद,औरैया।* थाना क्षेत्र के एक गांव में निमंत्रण खाकर आ रहे दो पक्षों में आपस मे झगड़ा हो गया। जिसमें जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। जिससे सात लोग घायल हो गये। पुलिस ने दोनो पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घायलो को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव सैनपुर निवासी शैलेश कुमारी पत्नी राजेंद्र सिंह ने थाने में दी तहरीर में कहा कि मंगलवार की रात्रि लगभग 10 बजे उसका पुत्र संदीप कुमार गांव में निमंत्रण खाकर वापस आ रहा था। तभी गांव के ही अखिलेश व विपिन पुत्रगण तूफान सिंह, छोटे पुत्र लज्जाराम ने उसके पुत्र को रास्ते में रोक लिया, और गाली-गलौज करने लगे। उसका पुत्र शांति से घर पर आ गया। तभी उक्त लोग घर पर भी आ गये, और गाली- गलौज करते हुए उसके पुत्र की मारपीट करने लगे। चीख पुकार की आवाज सुनकर जब वह बचाने आई तो उसे व उसके जेठ प्रेमपाल पुत्र लाल सिंह को भी मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।
वही दूसरे पक्ष की तरफ से गुड़िया देवी पत्नी अखिलेश कुमार निवासी ग्राम सैनपुर ने थाने में दी तहरीर में कहा है, कि मंगलवार की रात्रि लगभग 10 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठी हुई थी। तभी गांव के ही प्रेमपाल पुत्र लाल सिंह, रवि पुत्र प्रेमपाल, मोहित पुत्र हरि ओम, संदीप व राजेन्द्र बिना किसी कारण के आए, और गाली-गलौज करने लगे। जब गाली-गलौज करने से मना किया, तो लाठी-डंडों तथा धारदार हथियार से मारपीट करने लगे, जिससे अखिलेश पुत्र तूफान सिंह, रणवीर पुत्र लज्जाराम व विपिन पुत्र तूफान सिंह, लज्जाराम पुत्र लाल सिंह को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। चीख पुकार की आवाज सुनकर गांव के लोगो को आता देख उक्त लोग जान से मारने की घमकी देकर भाग गये।
पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घायलो को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल में भेज कर जांच शुरू कर दी है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष ललिता कुमारी ने बताया कि गांव में एक कार्यक्रम था जहां से दो पक्ष वापस आरहे थे। जिनमें किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। दोनो पक्ष से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
कानपुर नगर11मई26*पनकी पुलिस ने तमंचा सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
लखनऊ11मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
भागलपुर11मई26*डीएम एवं एसएसपी ने सहयोग शिविर को लेकर की बैठक*